---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप से पहले न्यूज़ीलैंड को लगा बड़ा झटका, ओपनिंग मैच से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 जल्द ही शुरू होने वाला । 5 अक्तूबर को ओपनिंग मैच न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी ओपनिंग मैच का हिस्सा भी ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: सितम्बर 29, 2023 1:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 जल्द ही शुरू होने वाला । 5 अक्तूबर को ओपनिंग मैच न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी ओपनिंग मैच का हिस्सा भी होगा।

न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन पहले मुक़ाबले में हिस्सा नहीं ले पाएँगे। इसकी जानकारी न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करने दी। X पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिखा “विलियम्सन इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शुरुआती गेम में बाहर रहेंगे। वह अपने घुटने के रिहैब को आगे बड़ा रहे हैं।”

टॉम लाथम करेंगे ओपनिंग मैच की कप्तानी

5 अक्टूबर को होने वाले ओपनिंग मुक़ाबले में केन विलियम्सन चोट के चलते हिस्सा नहीं लेंगे। कप्तान केन विलियम्सन की ग़ैरमौजूदगी में जगह टॉम लाथम टीम की कप्तानी करेंगे। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विलियम्सन पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में सिर्फ़ बल्लेबाज़ी करेंगे।

आईपीएल 2023 में लगी थी चोट

कीवी के कप्तान चोट के चलते ओपनिंग मैच का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें आईपीएल 2023 के दौरान कैच पकड़ते समय चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। फिलहाल वह पहले मैच में अपने घुटने के रिहैब को आगे बढ़ाएंगे।

न्यूज़ीलैंड ODI World Cup 2023 स्क्वाड

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान), डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Leave a Comment