---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इस बार वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे ये स्टार क्रिकेटर्स , शिखर धवन सहित इन खिलाड़ियों का रहा है मैदान पर बोलबाला

ODI World Cup 2023: भारत के शिखर धवन, केदार जाधव और मयंक अग्रवाल सही तमाम क्रिकेटर्स इस बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इसबार 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत के अलग-अलग स्थानों पर किया जायेगा।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 6, 2023 4:13 अपराह्न | Updated: सितम्बर 7, 2023 6:07 पूर्वाह्न

ODI WORLD CUP MISSING CRICKETERS
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर नवम्बर के महीने में भारत के अलग-अलग 12 स्थानों पर खेला जाना है। अब ऐसे में भारतीय टीम में पिछले बार की तुलना इस बार कुछ क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो वर्ल्ड कप का इस बार हिस्सा नहीं होंगे। आपको बता दें कि शिखर धवन सहित ये भारतीय क्रिकेटर्स इस बार वर्ल्ड कप खेलते नजर नहीं आएंगे।

शिखर धवन सहित ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप से हुए बाहर

आपको बता दें कि अक्टूबर नवम्बर में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में भारत के कुछ स्टार क्रिकेटर्स नहीं दिखाई देंगे। भारत के शिखर धवन , मयंक अग्रवाल, केदार जाधव और ऋषभ पंत इस महाकुम्भ में नजर नहीं आएंगे। आपको बता दें कि शिखर धवन ने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 412 रन बनाएं थे। हालांकि 2019 में इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले गए विश्व कप मैच में शिखर इंज्युरी के कारण खेल नहीं पाए थे और टीम से बाहर हो गए थे। ऋषभ पंत साल 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में इंडियन टीम में शामिल थे। आपको बता दें कि केदार जाधव भी 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे थे। अब जाकर इन स्टार खिलाड़ियों के बिना इंडियन टीम इसबार वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएगी।

5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा वर्ल्ड कप

आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इसबार भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार साल 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। तब भारत ने श्रीलंका को 6 विकेटों से हराकर 28 सालों बाद ट्राफी पर कब्जा जमाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026