---Advertisement---

आज के दिन ही Anil Kumble की फिरकी पर नाच गई थी पूरी पाक टीम, देखें Video

Anil Kumble: टीम इंडिया के पूर्व कोच और बेहतरीन स्पिनर गेंदबाज अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने अपनी गेंद से अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को नचाया है। वहीं, 24 साल पहले आज के दिन ही इस भारतीय गेंदबाज ने पूरी पाक टीम को अपने फिरकी पर नचा के रख दिया था। हम बात कर रहें हैं ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 3:35 अपराह्न

Anil Kumble
Follow Us
---Advertisement---

Anil Kumble: टीम इंडिया के पूर्व कोच और बेहतरीन स्पिनर गेंदबाज अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने अपनी गेंद से अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को नचाया है। वहीं, 24 साल पहले आज के दिन ही इस भारतीय गेंदबाज ने पूरी पाक टीम को अपने फिरकी पर नचा के रख दिया था। हम बात कर रहें हैं साल 1999 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत में खेली गई थी और इस सीरीज के दूसरे मैच में अनिल कुंबले ने इतिहास रचते हुए एक पारी में 10 विकेट झटके थे।

BCCI ने शेयर किया वीडियो

पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड का वीडियो BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘इस दिन 1999 में लीजेंड अनिल कुंबले ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया, एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।’ अनिल कुंबले ने इस मैच की दूसरी पारी में 26.3 ओवर डालें थे जिसमें 9 मेडेन ओवर थे और उन्होंने मात्र 74 रन देकर 10 विकेट चटकाया था।

Also Read: IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच में किसे मिलेगा मौका और किसका कटेगा पत्ता, KL Rahul ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

यहां देखें वीडियो:

दो टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी बराबर

1999 में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बेहद ही रोमांचक हुआ था और पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने मात्र 12 रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कमबैक किया और पाकिस्तान टीम को 212 रनों से धूल चटाई। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अनिल कुंबले को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था। वहीं, दिल्ली में हुए दूसरे मैच में बड़ी जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म किया।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026