---Advertisement---

Paris Olympics 2024: करारी हार के बाद क्वालीफिकेशन दौड़ से बाहर हुए दीपक पूनिया, अमन सहरावत ने मारी बाजी; जानें डिटेल

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए खेले जा रहे रेसलर क्वालीफायर मुकाबले में दीपक पूनिया को बड़ा झटका लगा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 12, 2024 11:20 पूर्वाह्न

Paris Olympics 2024
Follow Us
---Advertisement---

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए खेले जा रहे रेसलर क्वालीफायर मुकाबले में दीपक पूनिया को बड़ा झटका लगा है। वहीं भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में भारत के लिए Paris Olympics कोटा हासिल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दीपक पूनिया बीते दिन विश्व क्वालीफायर मुकाबले में पहले दौर ही करारी हार का सामना करने के बाद क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए। दीपक पूनिया चीन के ज़ुशेन लिन से 6-4 से मुकाबला हार गए।

अमन सहरावत ने मारी बाजी

एशियाई चैंपियन अमन सहरावत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तुर्किये में विश्व कुश्ती ओलंपिक क्वालिफायर में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में, भारत के लिए पेरिस 2024 कोटा हासिल किया।

उन्होंने इसके पहले ओलंपियन बुल्गारिया के जॉर्जी वांगेलोव को पांच टेकडाउन के दम पर 10-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं अमन सहरावत, यूक्रेन के एंड्री यात्सेंको को 12-2 से हराकर इस मुकाबले तक पहुंचे थे।

दीपक पूनिया के हाथ लगी निराशा

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए खेले जा रहे रेसलर क्वालीफायर मुकाबले में रेसलर दीपक पूनिया को बड़ा झटका लगा है। दीपक पुनिया 86 किग्रा में कोटा हासिल करने से चूक गए और उन्हें चीन के ज़ुशेन लिन के हाथों 6-4 से हार झेलनी पड़ी। बता दें कि दीपक पूनिया इससे पूर्व एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता में 3-0 से आगे थे। हालाकि बावजूद इसके उन्हें करारी हार हाथ लगी।

बता दें कि अब आगामी ओलंपिक खेलों में भारत के लिए कोटा प्राप्त करने हेतु इस्तांबुल प्रतियोगिता ही पहलवानों के लिए आखिरी मौका है। यहां प्रत्येक भार वर्ग में तीन कोटा दांव पर हैं। ऐसे में अगर खिलाड़ी यहां चूक गए तो आगामी ओलंपिक खेल में भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026