---Advertisement---

‘व्हाइट बॉल क्रिकेट में ध्यान दे’, Sunil Gavaskar ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले सीनियर खिलाड़ियों को दी नसीहत

Sunil Gavaskar: भारतीय टीम को इस साल विश्व कप खेलना है। इस विश्व के शेड्यूल का बीते मंगलवार को आईसीसी ने मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित कर एलान किया था। भारत का इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 28, 2023 4:09 अपराह्न | Updated: जून 28, 2023 6:00 अपराह्न

Sunil Gavaskar
Follow Us
---Advertisement---

Sunil Gavaskar: भारतीय टीम को इस साल विश्व कप खेलना है। इस विश्व के शेड्यूल का बीते मंगलवार को आईसीसी ने मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित कर एलान किया था। भारत का इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस के भीतर उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन, इसी कड़ी में वेस्टइंडीज दौरे पर 2 मैच की टेस्ट सीरीज भी खेली जाने वाली है। जिसमें एक बार फिर से सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसी पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपनी नारजगी जताई है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कड़े शब्दों में भारतीय स्टार खिलाड़ियों को विश्व कप पर फोकस रखने की सलाह दी है।

सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों का वनडे विश्व कप से पहले रेड बॉल क्रिकेट खेलना किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है। विश्व कप को शुरू होने में अब से केवल 4 महीने ही बचे हुए है। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने की ज्यादा जरूरत है। लेकिन, कैरेबियाई दौरे पर बीसीसीआई ने जूनियर खिलाड़ियों की जगह सीनियर्स को टीम में चुना है। इसी को लेकर सुनील गावस्कर ने अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मिड डे मिल के कॉलम में लिखा कि,

“दो टेस्ट मैचों के लिए उन्हीं सीनियर खिलाड़ियों को चुनकर भारतीय क्रिकेट क्या सीखेगा? जो अब दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। वेस्टइंडीज में ढे़र सारे विकेट लें और रन बनाएं, इसके अलावा उनके व्यक्तिगत करियर में आंकड़े भी बढ़ेंगे।”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

व्हाइट बॉल क्रिकेट पर दे ध्यान

टीम इंडिया के अधिकतर सीनियर खिलाडियों को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, यह सीरीज 2 मैच की होने वाली हैा। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण को लिए भी अहम है। लेकिन, भारतीय टीम के 1983 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे गावस्कर का कुछ और ही कहना है। वह खिलाड़ियों को केवल व्हाइट बॉल से ही विश्व कप तक खेलते हुए देखना चाहते है। इसी पर उन्होंने आगे कहा कि,

“इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि अक्टूबर में विश्व कप के लिए निश्चित खिलाड़ियों को पिछले 6 महीनों के व्यस्त सत्र के बाद थोड़ा आराम करना चाहिए। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें केवल व्हाइट बॉल क्रिकेट में ध्यान देना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026