---Advertisement---

PBKS VS LSG IPL 2023: लखनऊ ने पंजाब के गेंदबाजों की बनाई रेल, खड़ा किया सीजन का Highest Score

PBKS VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मोहाली स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों का कहर देखने मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 28, 2023 9:52 अपराह्न

PBKS VS LSG IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मोहाली स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों का कहर देखने मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस आईपीएल सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

लखनऊ ने बनाया सीजन का हाईएस्ट स्कोर 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में इस आईपीएल सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। जिसके लखनऊ टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और टीम के स्कोर को 257 रनों तक पहुंचाया।

Also Read: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Pele को मिला बड़ा सम्मान, इस डिक्शनरी में नाम हुआ शामिल

स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे अधिक रन मार्कस स्टोनिस ने बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई। निकोलस पूरन ने महज 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। इस दौरान पूरन ने 7 चौके और एक छक्का लगाया और टीम का स्कोर को 257 रनों तक पहुंचाया। पूरन की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

काइल मेयर ने जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक

इन दोनों बल्लेबाजों को अलावा पारी की शुरुआत करने आए काइल मेयर ने भी धमाकेदार पारी खेली। काइल मेयर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान मेयर ने 7 चौके और चार छक्के लगाए। मेयर ने आईपीएल 2023 का चौथा अर्धशतक भी इस मैच में लगाया।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन:  शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कर्रन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।

Also Read: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Pele को मिला बड़ा सम्मान, इस डिक्शनरी में नाम हुआ शामिल

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026