---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: Jos Buttler ने पकड़ा जादुई कैच, बल्लेबाज हुआ हैरान, देखें वीडियो

PBKS VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 6, 2023 12:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच में जोस बटलक का शानदार कैच सुर्खियों में बना रहा। जोस बटलर ने पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा।

जोस बटलर ने पकड़ा शानदार कैच

दरअसल, पारी के 10वें ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह को जेसन होल्डर ने बाउंसर गेंद डाली, जिसे प्रभसिमरन सिंह ने पुल कर दिया, गेंद लॉग-ऑन की ओर चली गई,जैसे ही गेंद लॉग-ऑन की ओर गई वैसे ही जोस बटलर ने डाइव लगाकर प्रभसिमरन सिंह का कैच पकड़ लिया और प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन जाना पड़ा। लेकिन जोस बटलर के शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  जोस बटलर के शानदार कैच का वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया है। यहां देखें जोस बटलर का कैच

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

प्रभसिमरन सिंह ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की

पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत करने आए प्रभसिमरन सिंह ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान के गेंदबाजी की पावरप्ले में जमकर धुनाई की। पावपप्ले में प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों को सामना किया और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 34 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 7 चौके और एक छक्का लगाया।

पंजाब ने राजस्थान को हराया 

वहीं मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 197 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह और कप्तान शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारी खेली। शिखर धवन ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम के राजस्थान को एक विशाल लक्ष्य दिया। जिसे राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में हासिल नहीं कर पाई। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 192 रन ही बना सकी और मैच 5 रनों से हार गई।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026