---Advertisement---

PSL 2023: रन के लिए भागते वक्त Babar Azam के सामने आए Hasan Ali, गुस्से से लाल बाबर ने दिखाया बैट, देखें Video

PSL 2023: पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में हमें कुछ शानदार मुकाबले के साथ कुछ बेहतरीन पल भी देखने को मिले हैं। लेकिन गुरुवार को खेले गए मैच में हमें ऐसा कुछ देखने को मिला जिसे देख आप को यकीन नहीं होगा। गुरुवार को खेले गए PSL के 12वें मैच ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 24, 2023 1:46 अपराह्न

PSL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2023: पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में हमें कुछ शानदार मुकाबले के साथ कुछ बेहतरीन पल भी देखने को मिले हैं। लेकिन गुरुवार को खेले गए मैच में हमें ऐसा कुछ देखने को मिला जिसे देख आप को यकीन नहीं होगा। गुरुवार को खेले गए PSL के 12वें मैच में पेशावर जल्मी और इस्लामबाद यूनाइटेड के बीच मैच खेला गया। जिसमें पेशावर टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और इस्लामाबाद टीम के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) के बीच एक मजेदार दृश्य देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाबर ने दिखाया बैट

पेशावर टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में 75 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। वहीं, इस दौरान जब हसन अली गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर बाबर आजम थे। उस दौरान जब एक रन के लिए भाग रहे रहे बाबर आजम के सामने गेंदबाज हसन अली आ गए और बाबर ने उनको गुस्से में बल्ला दिखाया। जिसे देख हसन अली तुरंत हट गए और बाबर आजम ने एक रन पूरा किया। हालांकि, वीडियो में ऐसा लग रहा कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से मजाक कर रहे हैं। आप को यह भी बता दें कि बाबर आजम और हसन अली एक अच्छे दोस्त भी हैं।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज भिड़ेंगी इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें, जानें किसमें-कितना दम?

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

PSL के 12वें मैच में पेशावर जल्मी और इस्लामबाद के टीम के बीच आमना सामना हुआ। इस मुकाबले में इस्लामबाद टीम के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर की टीम ने अपने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई। 157 रनों के पीछा करने उतरी इस्लामबाद की टीम ने 14.5 ओवर में ही 159 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। मैच में इस्लामबाद टीम की तरफ से 35 रन देकर 3 विकेट लेने वाले हसन अली को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Also Read: IND vs AUS: कप्तान Rohit Sharma की फिटनेस पर जमकर बरसे Kapil Dev, कहा- ‘उनको शर्म आनी चाहिए’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026