---Advertisement---

PSL 2023: मुल्तान के मैदान पर दो यॉर्कर ने बदल दिया मैच का रुख, Video देख गेंदबाज के हो जाएंगे फैन

PSL 2023: पाकिस्तान में 13 फरवरी से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) की शुरुआत हुई और लीग का पहला मैच ही बेहद रोमांचक खेला गया। पहले मैच में मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स (Multan Sultans vs Lahore Qalandars) के बीच मुकाबला खेला गया और मैच अंतिम गेंद तक चला। वह कहते हैं न कि क्रिकेट ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 14, 2023 11:09 पूर्वाह्न

PSL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2023: पाकिस्तान में 13 फरवरी से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) की शुरुआत हुई और लीग का पहला मैच ही बेहद रोमांचक खेला गया। पहले मैच में मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स (Multan Sultans vs Lahore Qalandars) के बीच मुकाबला खेला गया और मैच अंतिम गेंद तक चला। वह कहते हैं न कि क्रिकेट में एक ओवर, एक गेंद ही मैच को पलट देता है कल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन एक गेंद ने नहीं दो यॉर्कर गेंद ने कल का मैच पूरी तरह पलट कर रख दिया। इस मैच में लाहौर कलंदर्स टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली और इस टीम ने अंत में 1 रन से जीत भी हासिल कर ली।

शानदार बल्लेबाजी देखने को मिला

PSL के पहले मैच में ही हमें एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में मुल्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम ने अपने 20 ओवर में 175 रन बनाए। लाहौर कलंदर्स टीम की तरफ से फखर जमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की पारी खेली। वहीं, इस दौरान फखर जमान ने 3 चौके और पांच छक्के भी जड़े। 176 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन फिर भी अंत में 1 रनों से पीछे रह गई।

Also Read: Hardik-Natasa Wedding: वेलेंटाइन डे के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे हार्दिक पांड्या, पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे उदयपुर

यहां देखें वीडियो:

2 यॉर्कर ने पलटा मैच

मुल्तान की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अंतिम ओवर में बाजी पलट गई। मुल्तान टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी और लाहौर टीम की तरफ से जमान खान ने शानदार गेंदबाजी की और मुल्तान टीम को कोई भी मौका नहीं दिया। जमान खान ने इस ओवर में दो बेहतरीन यॉर्कर गेंद डाली जिसपर कोई बाउंड्री नहीं आई। और जब अंतिम गेंद पर 6 रनों की दरकार थी और जमान खान ने शानदार गेंद डाली और गेंद बल्ले को लगती चार रनों के लिए गई लेकिन लाहौर की टीम ने 1 रनों से जीत हासिल की।

Also Read: WPL Auction 2023: महिला खिलाड़ियों पर पैसों की हुई जमकर बारिश, जानें अब तक कितनी खिलाड़ी बनीं करोड़पति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026