---Advertisement---

PSL 2023: रोमांचक मुकाबले में मिली हार से बौखलाए Wasim Akram, ड्रेसिंग रूम में दे मारी कुर्सी पर लात, देखें Video

PSL 2023: क्रिकेट खेल में कभी-कभी ऐसा होता है जब खिलाड़ियों के अलावा कोच और ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी स्टाफ अपनी गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसे देख आप को यकीन नहीं होता है। लेकिन कुछ ऐसा ही हमें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में देखने ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 23, 2023 12:32 अपराह्न

PSL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2023: क्रिकेट खेल में कभी-कभी ऐसा होता है जब खिलाड़ियों के अलावा कोच और ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी स्टाफ अपनी गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसे देख आप को यकीन नहीं होता है। लेकिन कुछ ऐसा ही हमें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में देखने को मिला है। बुधवार को खेले गए मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच मुकाबले में पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम (Wasim Akram) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने कुर्सी को लात मारते हुए देखा गया।

वसीम अकरम ने मारी कुर्सी को लात

PSL में कल बेहद ही एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें कराची टीम को तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार से बौखलाए वसीम अकरम अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सके और उन्होंने कुर्सी पर लात दे मारी। जिसके बाद इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं, पाक टीम के इस शानदार खिलाड़ी का यह रूप पहली बार देखा गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिकिर्या आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘वसीम अकरम बहुत गुस्से में हैं।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘शायद ही आपने वसीम अकरम को इतना गुस्सा देखा हो, जब कराची किंग्स की मुल्तान सुल्तान से एक थ्रिलर मैच में हार गई तो उन्होंने कुर्सियों को लात मार दी।’

Also Read: IND vs AUS ODI: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए कंगारू टीम का एलान, तीन धाकड़ खिलाड़ियों की हुई वापसी

यहां देखें Video:

मैच का हाल

बुधवार को PSL का 11वां मैच मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच खेला गया और इस मुकाबले में कराची की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान टीम ने अपने 20 ओवर में 196/2 रन बनाए। मुल्तान टीम की तरफ से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारी खेलते हुए 64 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची की टीम 20 ओवर में 193/5 रन ही बना सकी और 3 रनों से मैच हार गई इस मुकाबले में शानदार शतकीय से शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद रिजवान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Also Read: Women’s T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी भारतीय टीम को क्यों सता रहा हार का डर, फैंस का टूट सकता है दिल!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026