---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: Megan Schutt की तूफानी यॉर्कर के आगे ढेर हुई Shafali Verma, हवा में उड़ा स्टंप, देखें Video

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम को आरसीबी टीम की तेज गेंदबाज Megan Schutt ने पहले ओवर में शैफाली वर्मा (Shafali Verma) का विकेट झटका। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 13, 2023 9:43 अपराह्न

RCB vs DC WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में आज यानि सोमवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC WPL 2023) के बीच लीग का 11वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम अपने 20 ओवर में 150 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम को आरसीबी टीम की तेज गेंदबाज Megan Schutt ने पहले ओवर में शैफाली वर्मा (Shafali Verma) का विकेट झटका। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Megan Schutt ने मारा शैफाली वर्मा को बोल्ड

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम को पहली ओवर की दूसरी गेंद पर ही एक बड़ा झटका लगा। Megan Schutt ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी पर शानदार फॉर्म में चल रही शैफाली वर्मा को आउट किया। दरअसल, Megan Schutt ने शैफाली वर्मा को अपने जाल में शानदार तरीके से फसाया। उन्होंने शैफाली वर्मा के लिए स्टंप में तेजी से जाती हुई गेंद डाली जिसपर शैफाली वर्मा कुछ नहीं कर सकी और बोल्ड हो गई। गेंद इतनी तेज रही की मिडिल स्टंप के हवा में उड़ा दिया।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: बुलेट की रफ्तार से जा रही गेंद को हवा में उड़कर SHIKHA PANDEY ने लपका, देखें हैरान करने वाला VIDEO

यहां देखें Video:

Click Here: https://www.wplt20.com/videos/m11–dc-vs-rcb-shafali-verma-wicket-6322493820112

आरसीबी ने बनाए 150 रन

11वें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम अपने 20 ओवर में 150 रन ही बना सकी। बैंगलोर टीम की तरफ से एलिसे पेरी ने सबसे ज़्यादा नाबाद 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 4 चौके और 5 बेहतरीन छक्के लगाए। पेरी के अलावा रिचा घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। वहीं, दिल्ली टीम की तरफ से शिखा पांडेय ने 3 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बैंगलोर टीम: स्मृति मंधाना (c), दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (wk), श्रेयंका पाटिल।

दिल्ली टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026