---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: Wayne Parnell ने अपने पहले मैच में मचाया धमाल, Powerplay में लखनऊ के मध्यक्रम को किया धराशाई

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेन पार्नेल का कहर देखने को मिला।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 10, 2023 11:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेन पार्नेल का कहर देखने को मिला। वेन पार्नेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मध्यक्रम को अपनी शानदार गेंदबाजी के सामने धराशाई कर दिया। वेन पार्नेल की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वेन पार्नेल पहले ही आईपीएल मैच में किया कमाल

दरअसल, वेन पार्नेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को पावरप्ले में भी जो बड़े झटके दिए। वेन पार्नेल ने पावरप्ले के चौथे ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के दो अहम बल्लेबाज दीपक हुड्डा और कृणाल पांड्या को आउट करके पवेलियन लौटा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज दीपक हुड्डा को वेन पार्नेल ने दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर आउट किया। वेन पार्नेल ने एक गेंद पर फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के बेहतरीन ऑलराउंडर कृणाल पांड्या को भी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर आउट किया। कृणाल पांड्या बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं दीपक हु़ड्डा सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वेन पार्नेल को रीस टॉपली की जगह किया गया था शामिल

बता दें कि रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर ने रीस टॉपली की चोटिल होने के बाद वेन पार्नेल को टीम में शामिल किया था। दरअसल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली चोटिल होकर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए। जिसके बाद फ्रेंचाइंजी ने वेन वार्नेस को टीम के साथ जोड़ा और वेन पार्नेल को टीम मैनेजमेंट में पहले ही मैच में मौका दिया और उन्होंने टीम मैनेजमेंट को निराश न करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

वेन पार्नेल ने अपने आईपीएल के पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की। वेन पार्नेल ने तीन ओवर में 31 रन देकर लखनऊ के दो बल्लेबाजों को आउट किया। वेन पार्नेल  की शानदार गेंदबाजा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026