---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: Mohammed Siraj ने Jos Buttler को किया चारों खाने चित, देखें Video

RCB VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 32वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने फिर अपनी रफ्तार का कहर दिखाया। मोहम्मद सिराज ने ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 23, 2023 6:30 अपराह्न

RCB VS RR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 32वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने फिर अपनी रफ्तार का कहर दिखाया। मोहम्मद सिराज ने राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया। सिराज ने पहले ही ओवर में टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को आउट किया।

सिराज ने जोस बटलर को किया क्लीन बोल्ड

राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने बड़ा झटका दिया। इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर को सिराज ने क्लीन बोल्ड कर दिया। सिराज ने 1 ओवर की चौथी गेंद ऐसी की कि जोस बटलर चारो खाने चित हो गए और सिराज की गेंद उनके स्टंप पर जाकर लगी। बटलर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। सिराज की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जोस बटलर के विकेट का वीडियो।

मोहम्मद सिराज के लिए आईपीएल 2023 बेहद शानदार रहा है। मोहम्मद सिराज ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। सिराज आईपीएल 2023 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर चार बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है।

Also Read: RCB VS RR IPL 2023: Trent Boult की रफ्तार का कहर, Virat Kohli को आउट कर जड़ा सैकड़ा…देखें Video

सिराज के आईपीएल आंकड़े

वहीं मोहम्मद सिराज के ओवर ऑल आईपीएल करियर की बात करें तो सिराज ने अभी तक 71 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 की बेहतरीन औसत से 71 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान सिराज का बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट एक साथ लेना रहा है। बता दें मोहम्मद सिराज विपक्षी टीम को शुरुआत झटके देने के लिए जाने जाते हैं और वह हर मैच में अपनी टीम के लिए शुरुआत में विकेट दिलाकर टीम को ठोस शुरुआत दिलाते हैं। आरसीबी के फैंस चाहेंगे कि सिराज अपना यह शानदार फॉर्म जारी रखे और आरसीबी को मैच जिताए।

Also Read: RCB VS RR IPL 2023: Trent Boult की रफ्तार का कहर, Virat Kohli को आउट कर जड़ा सैकड़ा…देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026