---Advertisement---

Boxer Amir Khan: संन्यास ले चुके आमिर खान पर लगा 2 साल का प्रतिबंध, बॉक्सर बोले- ‘बैन समझ से परे’

Boxer Amir Khan: ब्रिटेन के मुक्केबाज आमिर खान पर डोपिंग मामले में दो साल का बैन लगाया गया है। लेकिन आमिर खान दो साल पहले ही मुक्केबाजी से संन्यास ले चुके हैं।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 4, 2023 6:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Boxer Amir Khan: ब्रिटेन के मुक्केबाज आमिर खान पर डोपिंग मामले में दो साल का बैन लगाया गया है। लेकिन आमिर खान दो साल पहले ही मुक्केबाजी से संन्यास ले चुके हैं। आमिर खान के मुक्केबाजी करियर के आखिरी मुकाबले की डोपिंग रिपोर्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन करने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उनपर 5 अप्रैल 2024 तक बैन लगाया है।

आमिर खान डोपिंग मामले में पाए गए दोषी

आमिर खान अपने युग के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में आमिर खान शामिल थे। आमिर खान ऐसे मुक्केबाज रहे जिन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में रिकॉर्ड 34-6 के अंदर की हार-जीत के साथ संन्यास लिया। आमिर खान ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2022 में मैनचेस्टर में केल ब्रूक के खिलाफ खेला था।

इस मुकाबले में उन्हें केल ब्रूक से रिकॉर्ड 36-6 हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन मुकाबले के बाद आमिर खान प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के दोषी पाए गए। इसकी जानकारी मंगलवार को ब्रिटेन की डोपिंग रोधी संस्था ने दी।

Also Read: क्या रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर होगी Mohammad Amir की वापसी? PCB ने जारी किया बयान

आमिर खान ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन को किया स्वीकार

आमिर खान के इस डोपिंग मामले की खास बात यह रही कि आमिर ने डोपिंग नियमों का उल्लंघन करना स्वीकार भी किया है। डोपिंग मामले को लेकर आमिर खान ने कहा प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन उन्होंने जानबुझ कर नहीं किया, उन्होंने गलती से प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया।

आमिर के इस दावे को जनवरी में हुई सुनवाई के बाद स्वतंत्र पैनल ने स्वीकार भी किया था, लेकिन अब उन्हें इस मामले में दोषी पाया गया है और उनकर दो साल का बैन लगाया गया है।

संन्यास के बाद लगा प्रतिबंध

बता दें कि आमिर खान बैन लगने से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।  बैन लगने के बाद आमिर खान का कहना है कि उनपर दो साल का बैन लगाना उनकी समझ से परे है। क्योंकि अब मुक्केबाजी में वह वापसी करें इसकी काफी कम उम्मीद है।

बता दें कि अपने युग के ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों मे से एक आमिर ने हार जीत के 36-6 के रिकॉर्ड से अपने संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन स्वतंत्र पैनल ने ब्रूक के खिलाफ हुए इस मुकाबले के नतीजे को खारिज कर दिया था।

Also Read: क्या रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर होगी Mohammad Amir की वापसी? PCB ने जारी किया बयान

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026