---Advertisement---

हिटमैन Rohit Sharma हैं ‘रियल फैमिली मैन’, वर्ल्ड कप जीत के बाद इस वीडियो को देख लोग कर रहे तारीफ

Rohit Sharma: रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ हॉलीडे के लिए निकले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2024 12:51 अपराह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं और ऐसे में हर कोई उनके लिए क्रेज़ी नजर आ रहा है। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर रोहित ने जहां एक तरफ देश के अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए तो वहीं अब इस जीत के बाद वह फैमिली मैन का किरदार निभा कर लोगों का दिल जीत गए। वर्ल्ड कप में अपनी जीत के बाद रोहित फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बताने के लिए निकले हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं कैसे सुर्खियों में आए हिटमैन

इस अंदाज ने रोहित शर्मा को बनाया खास

वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा अब अपनी फैमिली की जिम्मेदारी पूरी करते हुए नजर आए। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए निकले हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी रितिका भी है। यह पहली दफा नहीं है जब रोहित का यह फैमिली मैन वाला अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया।

देख लोग हुए Rohit Sharma पर फिदा

इस वीडियो में आप देखेंगे कि रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका और बेटी के साथ हॉलीडे पर निकले हैं और इस दौरान वह अपने पिता की भूमिका को बखूबी निभाते हुए नजर आए। वह अपनी बेटी को गोद में लेकर चल रहे हैं। पहले रितिका अपनी बेटी के हाथ को पकड़ी हुई नजर आती है लेकिन बाद में रोहित उन्हें अपनी गोद में ले लेते हैं।ओलिव ग्रीन टी शर्ट और जॉगर्स पैंट के साथ स्नीकर्स और कैप में रोहित स्टाइलिश दिख रहे हैं लेकिन लोगों का दिल तो उनकी फैमिली मैन वाले अंदाज ने जीत लिया। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा यह है रियल फैमिली मैन तो दूसरे ने कहा हर बार कुछ अलग करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026