---Advertisement---

SA vs WI: Rovman Powell ने मैदान पर किया ऐसा जिसे देख नहीं होगा यकीन, देखें Video

मैच के दौरान एक ऐसा भी दृश्य देखने को मिला जिसे देख आपको भी वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल (Rovman Powell) पर गर्व महसूश होगा। इस दृश्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 27, 2023 4:43 अपराह्न

SA vs WI
Follow Us
---Advertisement---

SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (SA vs WI) के बीच खेले गए सीरीज के दूसरे टी20I मैच में हमें एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से जमकर चौकों और छक्कों की बरसात हुई। वहीं, मैच के दौरान एक ऐसा भी दृश्य देखने को मिला जिसे देख आपको भी वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल (Rovman Powell) पर गर्व महसूश होगा। इस दृश्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रोवमन पॉवेल ने जीता सभी का दिल

टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जब साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी कर रही थी तब बल्लेबाज के द्वारा खेला गया शॉट बाउंड्री की तरफ गया। जिसके पीछे वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल भागे और उन्होंने वह जब बाउंड्री के नजदीक पहुंचे तब उन्होंने देखा कि उनके सामने एक छोटा सा बच्चा बाउंड्री के पास गेंद को पकड़ने की कोशिश में हैं और तेजी से भाग रहे पॉवेल ने बच्चे के ऊपर से छलांग लगाकर उस बच्चे को चोटिल होने से बचाया। हालांकि, बच्चे को बचाने के चक्कर में वह बाउंड्री लाइन पर लगे विज्ञापन बोर्ड से टक्करा गए और चोटिल हो गए। लेकिन कुछ देर बार उन्हें मैदान पर वापस देखा गया।

Also Read: Indore Pitch Rating: BCCI के आगे पस्त हुई ICC!, इंदौर पिच को लेकर मिली राहत

यहां देखें Rovman Powell Viral video:

साउथ अफ्रीका ने जीता मैच

बात अगर मैच की करें तो इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। जिसके जवाब में मेजबान टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंद पहले ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मेजबान टीम की तरफ से सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया लेकिन क्विंटन डी कॉक ने शानदार 44 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

Also Read: IPL 2023 शुरू होने से पहले जान लीजिए सभी टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, इन धुरंधरों पर रहेगी सबकी नजर

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026