---Advertisement---

SA20 2023: James Neesham ने लगाई हवा में छलांग, एक हाथ से लपके करिश्माई कैच का Video देख पकड़ लेंगे अपना सिर

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में चल रहे (SA20 2023) लीग में कल इस लीग का 28वां मैच प्रिटोरिया कैपिटल और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। अबतक इस टी20 लीग में कुछ ऐसे कैच पकड़े गए हैं जिसे देख आप बिल्कुल भी दंग रह गए थे। वहीं, इस बेहतरीन कैच पकड़ने में न्यूजीलैंड टीम ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 6, 2023 11:34 पूर्वाह्न

SA20 2023
Follow Us
---Advertisement---

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में चल रहे (SA20 2023) लीग में कल इस लीग का 28वां मैच प्रिटोरिया कैपिटल और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। अबतक इस टी20 लीग में कुछ ऐसे कैच पकड़े गए हैं जिसे देख आप बिल्कुल भी दंग रह गए थे। वहीं, इस बेहतरीन कैच पकड़ने में न्यूजीलैंड टीम ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स नीशम (James Neesham) शामिल हैं और इस खिलाड़ी ने एक बार नहीं बल्कि दो बार अद्भुत कैच लपक विपक्षी टीम को हैरत में डाल देते हैं। कल भी उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख आप को बिलकुल भी यकीन नहीं होगा। वहीं, इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जेम्स नीशम ने पकड़ा करिश्माई कैच

SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स नीशम ने पॉइंट पर फील्डिंग करते समय एक गजब का कैच पकड़ा। दरअसल, कल डरबन सुपर जायंट्स टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी और पारी के 14वें ओवर में प्रिटोरिया टीम के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने बल्लेबाजी कर रहे वियान मूल्डर को वाइड स्टंप लाइन में गेंद डाली और वियान मूल्डर ने पॉइंट की दिशा में एक तेज शॉट खेला। पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे जेम्स नीशम ने दाएं ओर तुरंत छलांग लगाया और एक हाथ से करिश्माई कैच लपक कर सबको चकित कर दिया।

Also Read: IND VS AUS: पहले टेस्ट मैच में KL RAHUL की जगह इस बेहतरीन खिलाड़ी को किया जा सकता है शामिल! जानें संभावित प्लेइंग 11

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

SA20 लीग के 28वें मैच में प्रिटोरिया कैपिटल और डरबन सुपर जायंट्स के मुकाबले में प्रिटोरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरबन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर एक विशाल लक्ष्य खड़ा किया। हेनरिक क्लासेन के ताबड़तोड़ शतकीय पारी के दम पर डरबन की टीम ने 20 ओवर में 254/4 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया की टीम मात्र 13.5 ओवर में ही 103 रन पर सिमट गई और डरबन की टीम ने 151 रनों से मैच जीत लिया।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026