---Advertisement---

SA20 2023: 17 साल पहले RP Singh की वजह से आउट हुए थे Sachin Tendulkar, अब पूर्व भारतीय गेंदबाज ने मांगी माफी

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे (SA20 2023) में एक मैच के दौरान जब बल्लेबाज ने स्ट्रैट ड्राइव शॉट खेला और गेंद गेंदबाज के पैर से जाकर स्टंप में लग जाती है और नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज आउट हो जाता है। जिसके बाद इस मैच में कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 21, 2023 2:04 अपराह्न

SA20 2023
Follow Us
---Advertisement---

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे (SA20 2023) में एक मैच के दौरान जब बल्लेबाज ने स्ट्रैट ड्राइव शॉट खेला और गेंद गेंदबाज के पैर से जाकर स्टंप में लग जाती है और नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज आउट हो जाता है। जिसके बाद इस मैच में कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज RP Singh ने बहुत मजेदार खुलासा किया है। जिसके बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने RP Singh के माफी मांगे जाने पर बहुत मजेदार जवाब दिया है।

RP Singh ने बताया मजेदार किस्सा

SA20 लीग में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने के बाद जब बल्लेबाज पवेलियन की तरफ लौट रहा था। तब कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने RP Singh से पुछा की क्या आपने कभी इस तरह किसी बल्लेबाज को आउट किया है। इस पर RP Singh ने बहुत मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि वह गेंदबाजी की दौरान तो ऐसे किसी बल्लेबाज को आउट नहीं किए हैं लेकिन बल्लेबाजी करते वक्त उन्होंने जब कवर ड्राइव खेला था और गेंद गेंदबाज के हाथों से लगकर स्टंप में जा लगती है और क्रीज से बाहर खड़े सचिन तेंदुलकर आउट हो जाते हैं। जिसके बाद उन्होंने मैच के तुरंत बाद सचिन से माफी मांगी थी। तो वहीं कल के मैच के दौरान भी उन्होंने कमेंट्री बॉक्स से माफी मांगी।

Also Read: ‘क्रिकेट के भगवान SACHIN TENDULKAR या किंग VIRAT KOHLI’ कौन है बेहतर, PAT CUMMINS ने बताया अपना जवाब

यहां देखें वीडियो:

सचिन तेंदुलकर ने दिया जवाब

टीम इंडिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और कुछ भी होता है तो वह अपनी प्रतिक्रिया तुरंत देते हैं। तो वहीं सचिन के पास जैसे ही RP Singh का वीडियो पहुंचा उन्होंने अपने ट्विटर का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया और लिखा कि, ”एक बार के लिए, स्ट्रेट ड्राइव मेरा पसंदीदा शॉट नहीं था। आरपी सिंह भईया तो बैटिंग करते समय भी विकेट लेते थे।’

साल 2006 में हुआ था यह मामला

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज RP Singh ने जिस मामले की बात की है यह मामला साल 2006 में हुआ था। जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक एकदिवसीय मुकाबला खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 16 रनों से जीता था। तो वहीं इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026