---Advertisement---

SA20 2023: ‘इसे कहते हैं बेहतरीन फील्डिंग’ James Neesham ने उलटी तरफ हवा में उड़कर एक हाथ से लपक लिया कैच, देखें Video

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20 2023) में कल लीग का 13 वां मैच खेला गया और इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल और जॉबबर्ग सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। तो वहीं अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ कमाल के कैच लपके गए हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 19, 2023 11:48 पूर्वाह्न

SA20 2023
Follow Us
---Advertisement---

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20 2023) में कल लीग का 13 वां मैच खेला गया और इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल और जॉबबर्ग सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। तो वहीं अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ कमाल के कैच लपके गए हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के शानदार ऑलराउंडर जेम्स नीशम (James Neesham) जो की प्रिटोरिया कैपिटल की तरफ से खेलते हैं उन्होंने कल के मैच में एक बेहतरीन कैच लपक लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक हाथ से लपक लिया बेहतरीन कैच

कल खेले गए मैच में जब जॉबबर्ग सुपर किंग्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी इस दौरान एक बेहतरीन फील्डिंग का नजारा देखने को मिला जब मैच के पहली पारी के 12 ओवर में सुपर किंग्स टीम के बल्लेबाज अल्जारी जोसेफ ने प्रिटोरिया कैपिटल के तेज गेंदबाज एनरिक नार्जे की गेंद पर शॉट खेला और गेंद हवा में पॉइंट के दिशा में गई और पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे जेम्स नीशम ने अपनी उल्टी तरफ ड्राइव लगाकर एक बेहतरीन कैच लपक लिया। तो वहीं इस कैच ने साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमिफाइनल मैच की याद दिला दी कुछ इसी प्रकार टीम इंडिया के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी आउट हुए थे।

Also Read: IND VS NZ: 200 क्लब में SHUBMAN GILL का कप्तान ROHIT SHARMA और ISHAN KISHAN ने शानदार तरीके से किया स्वागत, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

प्रिटोरिया कैपिटल और जॉबबर्ग सुपर किंग्स के बीच कल खेले गए मैच में प्रिटोरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जॉबबर्ग सुपर किंग्स की टीम मात्र 15.4 ओवर में ही 122 रनों पर सिमट गई। प्रिटोरिया कैपिटल टीम की तरफ से एनरिक नार्जे और जेम्स नीशम ने 3-3 विकेट चटकाए। तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल की टीम ने 13 ओवर में ही 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। शानदार फील्डिंग और गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर जेम्स नीशम को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Also Read: टीम इंडिया ने रन मशीन VIRAT KOHLI थे नास्तिक, खराब फॉर्म ने बदला नजरिया तो करने लगे पूजा-पाठ, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026