Sameer Rizvi: आईपीएल 2026 में डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली की इस जीत में एक बार फिर समीर रिजवी का तूफान देखने को मिला। जी हां, रनों का पीछा करते हुए डीसी थोड़ी डगमग हो गई थी। मगर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उत्तर प्रदेश के इस धाकड़ बल्लेबाज ने मुकाबले को एकतरफा कर दिया। डोमेस्टिक क्रिकेट में यूपी के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने इंटरनेट पर भूचाल मचा दिया। हर कोई समीर की तूफानी बैटिंग की प्रशंसा कर रहा है। साथ ही कई क्रिकेट दिग्गजों ने भी इस प्लेयर की जमकर तारीफ की है।
समीर रिजवी ने अपनी तूफानी पारी से जीत लिया सभी फैन्स का दिल
दरअसल, शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी और एमआई यानी मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। इस दौरान दिल्ली के खिलाड़ी समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इनिंग के दौरान उन्होंने 7 सिक्स और 7 चौंके लगाए। ऐसे में उनका योगदान टीम को जीत दिलाने में काफी अहम साबित हुआ।
इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई। एक्स यानी ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘और 9.5 करोड़ का परफॉर्मेंस दे रहा है’, दूसरे यूजर ने कहा, सदी की सबसे बड़ी डील! समीर रिजवी के लिए 95 लाख रुपये, जिन्होंने 51 गेंदों में 90 रन बनाए और एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह मैच जिताया? DC ने सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं खरीदा; उन्हें अपना भविष्य का ‘फिनिशर’ मिल गया है। ताकत, टाइमिंग, संयम—यह खिलाड़ी सच में कमाल का है। बिना किसी शक के आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी और बेहतरीन डील यही है!’
DELHI CAPITALS GOT SAMEER RIZVI FOR JUST 95 LAKHS 🥶 pic.twitter.com/VaAYNoY5rA
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 4, 2026
समीर रिजवी की बैटिंग के कायल हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर
उधर, एआई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा, ‘पहले मैच में दबाव के बीच दिल्ली को जीत दिलाने के बाद, मुंबई जैसी टीम के खिलाफ दूसरे मैच में जब दो विकेट पहले ही गिर चुके थे, उन्होंने एक बार फिर शानदार पारी खेली। समीर रिजवी ने असाधारण रूप से बेहतरीन बल्लेबाजी की।’ मालूम हो कि इससे पहले समीर रिजवी ने लखनऊ में एलएसजी यानी लखनऊ सुपरजॉयंट्स के विरुद्ध भी 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत दिल्ली ने शानदार जीत हासिल की थी।






