---Advertisement---

Sanju Samson: एक ही तो दिल है, कितनी बार जितोगे, टी20 वर्ल्डकप स्टार प्लेयर ने मैदान के बाहर भी जीता करोड़ों भारतीयों का दिल; जानें पूरी खबर

Sanju Samson: टी20 विश्वकप में भारत के धांसू बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी बैटिंग से धमाल मचाया था। ऐसे में अब इस विकेटकीपर खिलाड़ी ने मैदान के बाहर भी लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Sanju Samson
Follow Us
---Advertisement---

Sanju Samson: अभी 10 दिन पुरानी बात है, जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्वकप का फाइनल जीता था। इस मुकाबले में ओपनर प्लेयर संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी खेलते हुए इंडिया को फाइनल मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। ऐसे में उनकी धांसू इनिंग के लिए और साथ ही पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। ऐसे में अब केरल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने बेहतरीन व्यवहार से मैदान के बाहर भी करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।

Sanju Samson मैदान के बाहर भी जीता सैंकड़ों इंडियंस का दिल

एक्स यानी ट्विटर पर ‘Sonu’ नाम के अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई है, जिसमें भारतीय स्टार बैटर संजू सैमसन केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य लोगों के साथ बढ़िया व्यवहार करते हैं। दरअसल, वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज केरल सीएम से कहते है “पहले आप लीजिए।” इस पर केरल सीएम कहते हैं “नहीं, नहीं, धन्यवाद, आप ही लीजिए।” भारतीय ओपनर का यह शानदार जेस्चर करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल जीत लेता है। ऐसे में कही लोग उन्हें एक शांत, जमीन से जुड़े और दयालु इंसान बता रहे हैं।

वहीं, एक यूजर ने कहा, ‘पिनाराई विजयन के प्रति उन्होंने जो सम्मान दर्शाया, वह उनकी विनम्र परवरिश को दर्शाता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसके तौर-तरीके और परवरिश।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘उन्होंने तब प्रसिद्धि, सफलता और दौलत हासिल की, जब उनका मन और शरीर दोनों ही इसके लिए तैयार थे; यह एक ऐसी दुर्लभ बात है, जिसे केवल कुछ ही लोग हासिल कर पाते हैं।’

संजू सैमसन को सीएसके में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

उधर, भारतीय स्टार बल्लेबाज के क्रिकेट की बात करें, तो संजू सैमसन जल्द ही पहली बार आईपीएल 2026 में सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीएसके इस सीजन में संजू को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकती है। ऐसे में संजू एमएस धोनी की जगह ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक यह सभी खबरें अटकलों पर आधारित हैं। सीएसके की तरफ से अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026