---Advertisement---

‘इस पर ध्यान देने की जरूरत’, 3 मुकाबले में नहीं बने रन, तो फैन्स ने Sanju Samson को लगाई लताड़; क्या CSK में सबकुछ ठीक नहीं है?

Sanju Samson: आईपीएल 2026 में सीएसके के खेलते हुए संजू सैमसन ने अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। 3 मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 22 रन निकले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2026 10:54 पूर्वाह्न

Sanju Samson
Follow Us
---Advertisement---

Sanju Samson: टी20 विश्वकप 2026 के हीरो रहे संजू सैमसन इन दिनों अपनी बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। लगभग एक महीने पहले वर्ल्डकप में अपनी बैटिंग से गेंदबाजों को पीटने वाले खिलाड़ी का बल्ला अब खामोश हो गया है। जी हां, आईपीएल 2026 के दौरान केरल के इस प्लेयर ने सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। बीते दिन रविवार को सीएसके और आरसीबी यानी रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला हुआ, जिसमें संजू सिर्फ 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचना शुरू हो गया।

संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन पर फैन्स ने की जमकर आलोचना

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के अभी तक के बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखें, तो 3 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 22 रन निकले हैं। इस दौरान 9 रन उनका हाई स्कोर रहा। तीनों मुकाबलों में उन्होंने सिंगल डिजिट में स्कोर बनाया है। यही वजह है कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार सीएसके आईपीएल 2026 में सबसे निचले पायदान पर है। संजू सीएसके के साथ आईपीएल में पहली बार खेल रहे हैं, शायद इसी वजह से उनकी बल्लेबाजी में तालमेल की कमी नजर आ रही है।

वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग उनके खराब प्रदर्शन पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताया, उन्हें और कुछ करने की जरूरत नहीं है!’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘सच में, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वह बहुत ही कटा-कटा सा महसूस कर रहा है। पूरी तरह से हकीकत से दूर। उसे ऐसा लग रहा है कि सीएसके ने 18 करोड़ में किसी अनुभवी खिलाड़ी के बजाय एक नए खिलाड़ी को ले लिया है।’

संजू सैमसन जल्दी आउट हुए और टीम हार गई लगातार तीसरा मुकाबला

उधर, अगर मैच की बात करें, तो सीएसके ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। ऐसे में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने आई और धमाकेदार तरीके से 250 रन बना दिए। इस दौरान लगभग सभी बैटर्स ने रन बनाए, मगर आखिर में टिम डेविड ने 25 बॉलों में 70 रनों की पारी खेली। इसके बाद सीएसके मैदान पर उतरी, तो उसकी शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज जल्दी आउट हो गए।सरफराज खान ने 50 रनों की इनिंग खेली और प्रशांत वीर ने 43 रन बनाए। मगर इसके अलावा, किसी भी बैटर ने इनका साथ नहीं दिया। इसका परिणाम हुआ कि पूरी सीएसके टीम 207 रनों पर ऑलआउट हो गई और 43 रनों से मुकाबला हार गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 6, 2026

US-Israel-Iran War

अप्रैल 6, 2026

Mohammed Shami

अप्रैल 6, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 6, 2026

Assam Elections 2026

अप्रैल 6, 2026

Rashifal 6 April 2026

अप्रैल 5, 2026