Sanju Samson: आईपीएल 2026 का रोमांच हर मैच के साथ बढ़ता ही जा रहा है। क्रिकेट स्टेडियम में बैठे हुए दर्शक हो या फिर रास्ते में अपने फोन पर अपनी पसंदीदा टीम का मुकाबले देखने वाले लोग, सभी को हर दिन क्रिकेट से प्यार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बीते दिन संजू सैमसन ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया और उनकी धाकड़ पारी की वजह से सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत हासिल हुई। ऐसे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिना रूके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर केरल के इस खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की।
संजू सैमसन की प्रशंसा में तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कही यह बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने संजू सैमसन की तारीफ में अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘कल रात मुझे अंदर से यह महसूस हो रहा था कि तीन बार नाकाम रहने के बाद, संजू सैमसन कल रात जरूर कमाल दिखाएंगे। मैंने अपने सारे काम निपटाए और पूरे सुकून और बढ़ते संतोष के साथ मैच देखा। केरल, तिरुवनंतपुरम और वहां के सांसद चेन्नई की जीत का जश्न मना रहे हैं और इस जीत में एक सीधे-सादे ‘मल्लू’ के योगदान का भी जश्न मना रहे हैं, जिसने सीएसके की देर से मिली सफलता में अहम भूमिका निभाई! लगे रहो, संजू!’
I had a gut feeling last night that after three failures @IamSanjuSamson would come good last night. Cleared the decks and watched the match with quiet and mounting satisfaction. Kerala, Thiruvananthapuram and its MP are rejoicing in Chennai’s victory — and the contribution of a… https://t.co/KmrmKp8JGT
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 12, 2026
मालूम हो कि संजू सैमसन ने डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 56 गेंदों में नाबाद 115 रनों की धमाकेदार इनिंग खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 सिक्स और 15 चौके निकले। इस पारी की बदौलत ही सीएसके 212 रनों का विशाल स्कोर बना सकी।
संजू सैमसन को मिला शानदार पारी का खिताब
उधर, मुकाबले की बात करें, तो चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। सीएसके पहले बैटिंग करने उतरी तो संजू सैमसन शुरू से आखिर तक डीसी के गेंदबाजों से आउट ही नहीं हुए और कमाल की पारी खेलकर नाबाद लौटे। सीएसके ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली की पूरी 189 रनों पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रनों का योगदान दिया। वहीं, सीएसके की ओर से जैमी ओवरटर्न ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। ऐसे में सीएसके 23 रनों से यह मुकाबला जीत गई। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब मिला।






