---Advertisement---

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding: मनीष मल्होत्रा की रॉयल ड्रेस में चमके कपल, बधाईयों के बीच चर्चा में आए युजवेंद्र चहल

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding: भारत के मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तमाम झलक चर्चा में है जिसे देखने के बाद यूजर्स क्यों युजवेंद्र चहल के मजे लेते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding: भारत के मशहूर क्रिकेटर की बात करें तो शिखर धवन का नाम लिस्ट में शुमार है और अपने लॉन्ग टाइम लेडी लव सोफी शाइन संग शादी के बाद चर्चा में हैं। वेडिंग फोटोज के साथ लोगों के बीच वह लाइमलाइट में है। जी हां सोशल मीडिया पर उनकी तमाम तस्वीर वायरल हो रही है और उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह सच है कि उनकी पहली शादी को लेकर विवाद काफी चर्चा में रहा था लेकिन इस सबके बीच अब वह सोफी शाइन के दूल्हा बन चुके हैं। वायरल हुई तो अचानक सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल चर्चा में आ गए और लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं

मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में चमकी Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding

जहां तक बात करें शिखर धवन सोफी शाइन की वेडिंग फोटोज की तो दोनों का रोमांस सर चढ़कर बोल रहा है। दोनों के बीच की नजदीकियां और प्यार देखकर फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी वाकई काफी खूबसूरत है तो वही सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कभी शिखर अपनी लेडी लव सोफी की मांग में सिंदूर करते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी दोनों अपनी वेडिंग को एंजॉय करते हुए देख रहे हैं व्हाइट और आइवरी कलर के वेडिंग आउटफिट में कपल ट्विनिंग करते हुए दिखे जो वाकई काफी रॉयल लग रहा है।

यूजवेंद्र चहल के क्यों मजे ले रहे शिखर धवन और सोफी शाइन की वेडिंग फोटोज देख लोग

वहीं इस सबके बीच यूजवेंद्र चहल ने शिखर धवन और सोफी शाइन की वेडिंग फोटोज शेयर कर उन पर प्यार लुटाया और बधाई दी लेकिन खुद ही ट्रोल होने लगे। जहां कुछ यूजर्स यह कह रहे हैं कि अब अगली बारी चहल की है। एक ने कहा आप कब कर रहे हो भाई दूसरी शादी। एक ने लिखा, “पुराने क्रिकेटर्स मैदान पर उतर रहे हैं अगली बारी किसकी है।” लोग जमकर मजे लेने में पीछे नहीं हैं।

 

शिखर धवन की है यह दूसरी शादी

जहां तक बात करें सोफी शाइन और शिखर धवन की तो पहले क्रिकेटर की शादी 2012 में आयशा के साथ हुई थी। लंबे समय तक तलाक को लेकर विवाद के बाद दोनों आखिरकार अलग हो गए। वहीं अब एक बार फिर क्रिकेटर ने दूसरी शादी रचाई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026