---Advertisement---

स्वीडन ने Sex Championship को दी स्पोर्ट्स की मान्यता, 8 जून को होगी पहली प्रतियोगिता, यहां जाने खेल से जुड़े सारे नियम

Sex Championship: सेक्स को खेल के रूप में मान्यता देने वाला स्वीडन पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं, इसको लेकर सेक्स चैम्पियनशिप भी होने जा रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 4, 2023 2:35 अपराह्न

Sex Championship
Follow Us
---Advertisement---

Sex Championship: दुनिया में बहुत कुछ अजीबो-गरीब होता रहता है। कई बार आप भी ऐसी खबरों को पढ़ के चौंक जाते हैं। अब ऐसी ही एक चौंकाने वाली खबर स्वीडन ने सामने आई है। जहां कई देशों में सेक्स को काफी प्राइवेट माना जाता है और इस पर लोगों को खुलकर बात करने की भी इजाजत नहीं है। वहीं, स्वीडन जैसे यूरोपीय देश ने सेक्स को खेल के तौर पर मान्यता दे दी है। इतना ही नहीं, स्वीडन में इसको लेकर Sex Championship भी होने जा रही है। जिसकी अनाउंसमेंट हो गई है।

8 जून को पहली Sex Championship

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वीडन जल्द ही यूरोपियन सेक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। स्वीडन ने हाल ही में सेक्स को एक खेल के रुप में रजिस्टर किया है। अब वहां यूरोपीयन सेक्स चैम्पियनशिप का आयोजन 8 जून से किया जाएगा। इसमें दुनियाभर से अभी तक 20 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

ये भी पढ़ें: कौन है Orissa Train Accident का जिम्मेदार ? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा

हर दिन होगा 6 घंटे का खेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक हफ्ते तक चलने वाली सेक्स चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को हर दिन 6 घंटे तक ये प्रतिस्पर्धा करनी होगी। खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खुद को तैयार करने के लिए करीब 45 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस चैंपियनशिप को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। अब तक कई लोग इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

जानिए इस खेल के नियम

यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप में कुल 16 तरह की प्रतियोगिताएं होगी। इसमें सेडूकेश्न, ओरल सेक्स, पेनिट्रेशन, मसाज, अपीयरेंस, मोस्ट एक्टिव कपल चीजें शामिल होगी। वहीं हर खेल में कौन विनर होगा इसका फैसला भी जज और ऑडियंस के वोट से तय होगा। जिसमें 30 प्रतिशत वोट जजों का जबकि 70 प्रतिशत वोट दर्शकों का होगा। इन दोनों के आधार पर ही जीत और हार तय होगी।

मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य को होगा लाभ

बता दें कि सेक्स चैंपियनशिप के लिए बकायदा एक सेक्स फेडरेशन का गठन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडिश फेडरेशन ऑफ सेक्स के अध्यक्ष ड्रैगन ब्राटिक का कहना है कि सेक्स को एक खेल के रुप में मान्यता देने से लोगों में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलेगा। इससे समाज में सेक्स के प्रति लोगों के विचारों में उदारता आएगी।

ये भी पढे़ं: WTC Final पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के बयान से मचा बवाल, कहा- ‘इंडिया को फाइनल में पहुंचाने वाले हम’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

जुलाई 15, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 13, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

US-Iran War

जुलाई 11, 2026