---Advertisement---

T20 World Cup 2026: खुशखबरी! हो गया फाइनल फैसला, बॉयकॉट मसले पर पाकिस्तान के तेवर पड़े नरम; क्या ICC ने सख्त लहजे में समझा दिया?

T20 World Cup 2026: टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हो गई है। आईसीसी ने पीसीबी को कठोर लहजे में जुर्माने की जानकारी दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 8, 2026 10:56 पूर्वाह्न

T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2026: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान ने टी20 विश्वकप 2026 में भी अपने उल्टे-पुल्टे अंदाज से सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स को हंसने का मौका दिया। जी हां, पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच को बहुत ही मुश्किल से अपने नाम किया। काफी लोग सोच रहे थे कि पाकिस्तान प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ही हार जाएगा। मगर आखिर में पाक टीम नीदरलैंड के खिलाफ जीत ही गई। ऐसे में अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं। हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बॉयकॉट के फैसले को बदलने के संकेत दिए हैं।

T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान!

‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने के फैसले पर कठोर तरीके से समझा दिया है। आईसीसी ने पाकिस्तान के निर्णय पर जब जुर्माने की राशि सहित अन्य हर्जानों की जानकारी दी, तो पीसीबी के तेवर नरम पड़ गए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान अपने फैसले को लेकर आईसीसी के साथ बातचीत के टेबल पर आने को तैयार हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आईसीसी अब इस समस्या को सुलझाने के लिए एक व्यवस्थित तरीके से काम करेगा, बातचीत होगी, टकराव नहीं। आईसीसी से औपचारिक कम्युनिकेशन मिलने के बाद पीसीबी ने आगे बातचीत शुरू करने के लिए इंटरनेशनल बॉडी से संपर्क किया। आईसीसी अभी बोर्ड के साथ संभावित समाधान खोजने के लिए एक व्यवस्थित तरीके से बातचीत कर रहा है।’

टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान पलट सकता है अपना फैसला

मालूम हो कि टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले पर श्रीलंका ने पीसीबी को पत्र लिखकर अपने निर्णय पर फिर से विचार करने का आग्रह किया था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को बताया कि अगर कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा, तो श्रीलंका को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका की छवि काफी धूमिल हो सकती है।

वहीं, पाकिस्तान की तरफ से श्रीलंका को बताया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका की इस चिंता पर विचार करेगा। हालांकि, अंतिम निर्णय पाकिस्तान की सरकार ही करेगी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्वकप 2026 का मुकाबला कोलंबो में 15 फरवरी को होना निर्धारित है। ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स को इस हाई इंटेंस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026