---Advertisement---

T20 World Cup 2026 India Squad: क्रिकेट प्रेमियों को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली भारतीय कप्तान को जगह; इस ऑलराउंडर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

T20 World Cup 2026 India Squad: शनिवार को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। विश्व कप टीम में भारत के कप्तान को शामिल नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 20, 2025 3:33 अपराह्न

T20 World Cup 2026 India Squad
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2026 India Squad: शनिवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए काफी खास रहने वाला था। दरअसल, आज टी20 विश्व कप 2026 भारतीय टीम का ऐलान होना था। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम की घोषणा हुई, तो सभी क्रिकेट फैन्स को एक बड़ा झटका लगा। चयनकर्ताओं ने भारत के कप्तान को टीम में जगह नहीं दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम यहां पर भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की बात कर रहे हैं। शुभमन गिल आगामी टी20 विश्व कप में नहीं दिखेंगे।

T20 World Cup 2026 India Squad में इस ऑलराउंडर को मिली खास जिम्मेदारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार किसी आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। साथ ही भारतीय टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी एक ऑलराउंडर को दी गई है। जी हां, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अक्षर पटेल को भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में चयनकर्तांओं के इस निर्णय ने सभी क्रिकेट लवर्स को हैरान कर दिया है।

टी20 विश्व कप 2026 भारतीय टीम ने किया सरप्राइज

आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में कई चौंकाने वाले नाम जुड़े हैं। इसमें ईशान किशन की लगभग 2 साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। साथ ही यशस्वी जायसवाल को टीम में मौका नहीं दिया गया है। हालांकि, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।

मालूम हो कि भारतीय टीम 2024 टी20 विश्वकप की विजेता है। ऐसे में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने के लिए अगले साल टूर्नामेंट में उतरेगी। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी 2026 से होगा। भारत और श्रीलंका मिलकर वर्ल्डकप को होस्ट करेंगे। इस विश्व कप में भारत समेत कुल 20 टीमें भाग लेगी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ये खिलाड़ी मचाएंगे तूफान

भारतीय चयनकर्तांओं ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम जारी की है, जिसमें सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह को शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026