---Advertisement---

Virat Kohli को ट्रोल करना पाकिस्तानी पत्रकार को पड़ा भारी, Pak खिलाड़ी Sohaib Maqsood ने दिया करारा जवाब

Virat Kohli: टीम इंडिया के इस समय के सबसे शानदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट जगत में अपने बल्ले से लोहा मनाया है। कोहली ने सभी गेंदबाजों को जमकर धुना है और सभी टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं। लेकिन एक पाकिस्तानी पत्रकार ने विराट कोहली के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट पर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 18, 2023 1:05 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: टीम इंडिया के इस समय के सबसे शानदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट जगत में अपने बल्ले से लोहा मनाया है। कोहली ने सभी गेंदबाजों को जमकर धुना है और सभी टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं। लेकिन एक पाकिस्तानी पत्रकार ने विराट कोहली के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रोल करना चाहा। लेकिन पत्रकार फरीद खान को यह उलटा पड़ गया और उनके देश के ही खिलाड़ी सोहेब मकसूद (Sohaib Maqsood) ने करारा जवाब दिया।

फरीद खान ने अपने ट्विटर पर क्या लिखा

पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान ने टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि कोहली तब शतक लगाते हैं जब मैच में कोई प्रेशर नहीं होता है। दरअसल, इस पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ‘जब कोई दबाव नहीं होता है, श्रृंखला लाइन पर नहीं होती है और बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अच्छी होती हैं तो विराट कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर होते हैं। इस तरह के मैचों में आत्मविश्वास और फॉर्म हासिल करने में कोई बुराई नहीं है, भारत को टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।’ इस ट्वीट पर पाकिस्तानी खिलाड़ी सोहेब मकसूद भड़क गए।

Also Read: SA20 2023: WILL JACKS ने बाउंड्री लाइन पर दौड़ते हुए एक हाथ से लपक लिया हैरतअंगेज कैच, देखें शानदार VIDEO

सोहेब मकसूद ने कही बड़ी बात

पाकिस्तान टीम के शानदार खिलाड़ी सोहेब मकसूद पाकिस्तानी पत्रकार के ट्वीट पर भड़क उठे और उन्होंने खरी-खरी सुनाते हुए रिप्लाई में लिखा कि, ‘क्या आप सुनिश्चित हैं कि वह केवल तभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है जब कोई दबाव नहीं होता? क्या यार, बड़े हो जाओ, दो गलत मिलकर एक को सही नहीं बना सकते।’ इस बात से एक बात तो साफ हो गई की विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरे पाकिस्तान में भी सिर चढ़ के बोलती है।

Also Read: टीम इंडिया ने रन मशीन VIRAT KOHLI थे नास्तिक, खराब फॉर्म ने बदला नजरिया तो करने लगे पूजा-पाठ, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026