---Advertisement---

UPW vs GG WPL 2023: Harleen Deol ने किया अपने बल्ले से धूम धड़ाका, ठोके 4 गेंदों पर 4 चौके, देखें Video

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 169/6 रन बनाए। वहीं, गुजरात टीम की तरफ से हरलीन देओल (Harleen Deol) ने शानदार बल्लेबाजी। लेकिन उनके द्वारा 4 गेंदों पर 4 चौके लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 5, 2023 10:04 अपराह्न

UPW vs GG WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

UPW vs GG WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के का आज दूसरा दिन है और आज मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के (UPW vs GG WPL 2023) बीच लीग का तीसरा मैच खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में गुजरात टीम की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 169/6 रन बनाए। वहीं, गुजरात टीम की तरफ से हरलीन देओल (Harleen Deol) ने शानदार बल्लेबाजी। लेकिन उनके द्वारा 4 गेंदों पर 4 चौके लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हरलीन देओल ने ठोके 4 चौके

गुजरात टीम की बेहतरीन बल्लेबाज हरलीन देओल ने आज के मैच में शानदार फॉर्म दिखाया। देओल ने 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। लेकिन गुजरात पारी के 17वें ओवर में बल्लेबाज हरलीन ने यूपी की स्पिनर गेंदबाज देविका वैदिया के ओवर में पहली चार गेंदों पर लगातार 4 चौके लगाए। हरलीन की बल्लेबाजी देख स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक खुशी के मारे झूम उठे।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: 4 ओवर 29 रन और 5 विकेट, विमेंस लीग में दिखा इस US की तेज गेंदबाज का जलवा, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

गुजरात के बल्लेबाजों ने की बेहतरीन बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने 20 ओवर में 169/6 रन बनाए। गुजरात टीम की तरफ से हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। उनके अलावा एशले गार्डनर ने 19 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। वहीं, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा गुजरात टीम की सलामी बल्लेबाज सबभिनेनी मेघना ने 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

UPWW: एलिसा हीली (c & wk), किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, श्वेता सहरावत, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

GGW: स्नेह राणा (c), सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा (wk), एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: कागजी शेर हुए मैदान पर ढेर, अपने पहले मैच में ही RCB महिला टीम को मिली 60 रनों से करारी हार

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026