---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: ‘संस्कार उम्र से बड़े हैं इसके’, सिर्फ तूफानी बैटिंग से नहीं, बल्कि व्यवहार से भी बिहार के लाल ने जीता फैन्स का दिल

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के धुरंधर खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से हर कोई प्रसन्न है। मगर अब बिहार के लाल ने अपने अच्छे व्यवहार से सभी को एक बार फिर अपना दीवाना बना लिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Vaibhav Sooryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया का नया उभरता हुआ सितारा अक्सर अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से लाखों लोगों का दिल जीतता है। क्रिकेट मैदान पर ऐसी कोई जगह नहीं, जहां पर बिहार के लाल का शॉट नहीं जाता हो। साथ ही यह युवा बैटर हर दिग्गज बॉलर की बिना खौफ के धुनाई करता है। हम बात कर रहे है वैभव सूर्यवंशी की। जी हां, अभी तक आपने वैभव को क्रिकेट की पिच पर धूम मचाते हुए देखा होगा। मगर अब 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपने व्यवहार से करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है। आइए आगे जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रेमपूर्वक व्यवहार से करोड़ों भारतीयों का जीता दिल

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा से हाथ मिलाने के बाद उनके पैर छूकर आर्शीवाद लेते हैं। युवा बैटर के इस प्रेमपूर्वक व्यवहार ने लाखों क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। इसके बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाओं से सोशल मीडिया को हिला दिया। कई लोगों ने युवा बल्लेबाज के व्यवहार पर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘संस्कार उम्र से बड़े हैं इसके’, दूसरे ने लिखा, ‘नेहरा जी का वैभव के प्रति प्यार, और वैभव का उनके प्रति सम्मान।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘बहुत बढ़िया वैभव सूर्यवंशी बहुत अच्छा ऐसा ही होना चाहिए!’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘संस्कार और बिहार एक दूसरे के पूरक हैं।’

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में मचाया तहलका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2026 में अभी तक वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच खेला है। राजस्थान रॉयल्स का इकलौता मुकाबला 30 मार्च को सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार इनिंग खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 गगनचुंबी सिक्स लगाए थे। उनकी आतिशी पारी की बदौलत राजस्थान ने मैच को 13वें ओवर में ही जीत लिया था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अब शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अगला मुकाबला खेलना है। ऐसे में फैन्स को एक बार फिर से बिहर के लाल यानी वैभव सूर्यवंशी से जबरदस्त पारी की उम्मीद होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026