---Advertisement---

Vaibhav Suryavanshi एक स्पेशल स्पेशल बच्चा है, मार-मारकर बिगाड़ दिया CSK के बॉलरों का लाइन एंड लैंथ; पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जमकर की प्रशंसा

Vaibhav Suryavanshi: भारत के पूर्व खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए एक इस्टाग्राम पोस्ट किया। 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 31, 2026 10:55 पूर्वाह्न

Vaibhav Suryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Suryavanshi: सोमवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एक तूफान आया, जिसमें सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धाराशाई हो गई। यह आंधी थी 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की। जी हां, आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स बनाम सीएसके मुकाबले में भले ही थाला मतलब एमएस धोनी नहीं खेले। मगर क्रिकेट फैन्स को भरपूर मनोरंजन देखने को मिला। आरआर के इस छोटी सी उम्र के बैटर ने सभी गेंदबाजों को ऐसा धोया कि किसी भी बॉलर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। युवा बैटर की धमाकेदार बैटिंग के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान बल्लेबाज के कायल हो गए।

वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ की ताबड़तोड़ बैटिंग

आरआर के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी ने 15 दिनों गेंदों में फिफ्टी पूरी की। अपनी पारी के दौरान धाकड़ बैटर ने 17 बॉलों पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शानदार सिक्स और 4 चौके लगाए। उनकी इस इनिंग की वजह से सीएसके को मैच में वापस आने का मौका ही नहीं मिला। ऐसे में इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बैटर की तारीफ की और सीएसके की टीम को लेकर भी बात की। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी एक स्पेशल स्पेशल बच्चा है। कितने फैन्स राजस्थान को टॉप 4 में रखा था? सीएसके का टीम संतुलन?’

View Post-

 

वैभव सूर्यवंशी के आगे सीएसके के सभी गेंदबाजों ने टेके घुटने

उधर, आरआर बनाम सीएसके मुकाबले की बात करें, तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 19.4 ओवर में 127 रन ही बनाए। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी जेमी ओवरटर्न ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। वहीं, आरआर की तरफ से नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएसके की बैटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद आरआर के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर 13वें ओवर में ही 128 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया। इस तरह से राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने सीएसके को हराकर आईपीएल 2026 सीजन की बढ़िया शुरुआत की।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseem Shah

मार्च 31, 2026

RR Vs CSK IPL 2026

मार्च 30, 2026

PSL 2026

मार्च 30, 2026

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026