---Advertisement---

Viral Video: पहली बार भारत आए Floyd Mayweather पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, मत्था टेक लिया बप्पा का आशीर्वाद

Viral Video: दुनिया के सबसे पॉपुलर अमेरिकन बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर किसी न किसी वजह से फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल फ्लॉयड को मुंबई में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2024 6:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया के सबसे पॉपुलर अमेरिकन बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर किसी न किसी वजह से फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल फ्लॉयड को मुंबई में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और लोग उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान पूर्व बॉक्सर विश्व चैंपियन रह चुके फ्लॉयड सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने भी गए। उनके इस अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं और फिलहाल इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। आइए देखते हैं वीडियो जो है खूब चर्चा में।

सुरक्षा के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे फ्लॉयड

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फ्लॉयड मेवेदर जूनियर अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। उन्हें स्वागत करने के लिए खुद फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राहुल नारायण कनल नजर आए। वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ इस बात की जानकारी दी गई है कि पूर्व मुक्केबाज और उनकी टीम सिद्धिविनायक पहुंच कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान चारों तरफ से सुरक्षा है। अब भारत में वह क्या करते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

कूल लुक में नजर आए फ्लॉयड

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीम के बीच में फ्लॉयड नजर आ रहे हैं और इसे अब तक 13000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वही फ्लॉयड इस दौरान कूल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट लूज टी-शर्ट को हाफ पैंट और स्नीकर्स के साथ कैप से कंप्लीट करते हुए नजर आए। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “यह भी अब दिलजीत के साथ कोलैब करेगा।” कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल बॉक्सर एयरपोर्ट से सीधे गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यूजर्स कमेंट में फ्लॉयड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026