---Advertisement---

Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने अनसीन वीडियो के साथ फैंस को दिया तोहफा, देखिए क्या है इसमें स्पेशल

Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी की खास झलक शेयर कर जीवा ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर आई चर्चा में, वायरल हो रहा है यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2024 3:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फादर्स डे के मौके पर जीवा सिंह धोनी यानी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी ने माही की खास झलक लोगों को दिखाई है। इसे देखने के बाद लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं। इस वीडियो में क्रिकेट के मैदान में नजर आने वाले माही काफी अलग-अलग भूमिका में दिखाई दे रहे हैं और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। फादर्स डे के खास मौके पर जीवा ने यह खास झलक दिखाकर फैंस को तोहफा दिया है और क्रिकेटर सुर्खियों में आ गए। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि माही की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में आइए देखते हैं यह वीडियो।

क्यों खास है यह वीडियो

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने पेट डॉग और बेटी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अपने पेट डॉग्स के साथ खेल रहे हैं और इस दौरान जीवा भी उनके साथ एंजॉय कर रही हैं जिसकी झलक फिलहाल चर्चा में है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी का स्टाइल भी काबिले तारीफ है। उनका लॉन्ग हेयर लुक और कूल अंदाज देखने के बाद फैंस फिदा हो गए। इस वीडियो को शेयर करते हुए जीवा ने कैप्शन में स्पेनिश में लिखा फैमिली।

जीवा सोशल मीडिया पर रहती है चर्चा में

वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने बगीचे में पेट डॉग के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी जीवा भी है। दोनों पेट डॉग के साथ मस्ती करते हुए नजर आए और इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट काफी चर्चा में रहता है। इस अकाउंट को करीब 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और इसे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी मैनेज करते हैं। जीवा पॉपुलर क्रिकेटर्स किड्स में से एक है और वह अक्सर अपने पिता के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हुई दिखाई देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026