---Advertisement---

Viral Video: क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड संग डांस कर आग लगाते दिखे विराट कोहली, IPL के बीच थ्रोबैक वीडियो ने मचाई धूम

Viral Video: विराट कोहली क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तीनों डांस का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इसे देखकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2024 4:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आईपीएल 2024 के बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं लेकिन एक थ्रोबैक वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इसमें तीन दिग्गज क्रिकेटर एक साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, दरअसल इस वीडियो में विराट कोहली क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड एक साथ नजर आ रहे हैं और तीनों जिस तरह मस्ती का तड़का लगाते हुए दिखे उसे देख लोग फिदा हो गए हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और क्रिकेट लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

इन क्रिकेटर्स के साथ तड़का लगाते दिखे विराट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है जिस पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। यह सच है कि विराट कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन उनका डांस करते हुए वीडियो देख फैंस खूब इंप्रेस होते हैं। ऐसे में क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे क्रिकेटर के साथ डांस करते हुए विराट की मस्ती देखने लायक है। यही वजह है फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बज रहा है। विराट अपने जबरदस्त डांस स्टेप से दिल जीत रहे हैं लेकिन क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड भी उनका खूब साथ दे रहे हैं।

आरसीबी लवर्स को मिला तोहफा

विराट कोहली फैन क्लब एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को 25000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। विराट के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। जहां फैंस इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि आईपीएल में आरसीबी की जीत हो क्योंकि लगातार हर सीजन में आरसीबी को मात खानी पड़ती है और वह चैंपियन नहीं बन पाते हैं। वहीं इस बार भी लगातार खेले गए 6 मैच में 5 में उन्हें हार मिली है। अब ऐसे में परिणाम क्या होता है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026