---Advertisement---

Virat Kohli ने Anushka Sharma को बताया अपनी इंस्पिरेशन, तारीफ करते हुए कही दिल छू लेने वाली बात

विराट कोहली एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा (Virat Kohli on Anushka Sharma) को अपनी इंस्पिरेशन बताया है और उनके बारे में जमकर तारीफ की है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 1, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Virat Kohli on Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli on Anushka Sharma: क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन बहुत लंबे अरसे से चला आ रहा है और जिसमें कुछ ऐसे कपल हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हम बात कर रहें हैं टीम इंडिया के मौजूदा समय के सबसे शानदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड पर राज करने वाली अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की। इन दोनों कपल ने साल 2017 में शादी की थी और अब भारत के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं। इस बीच विराट कोहली एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा (Virat Kohli on Anushka Sharma) को अपनी इंस्पिरेशन बताया है और उनके बारे में जमकर तारीफ की है।

अनुष्का शर्मा ने दिए कई बलिदान

आईपीएल की शुरुआत होने में कुछ ही समय बचा है और RCB टीम के साथ पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने कहा कि, ”पिछले दो वर्षों में जिस तरह से चीजें हुई हैं, हमारे पास हमारा बच्चा है और एक माँ के रूप में, उसने जो बलिदान दिए हैं, वे बड़े पैमाने पर हैं। उसे देखते हुए, मुझे एहसास हुआ कि मेरी जो भी समस्याएं थीं, वे कुछ भी नहीं थीं। जहां तक ​​उम्मीदों का सवाल है, जब तक आपका परिवार आपसे प्यार करता है कि आप कौन हैं, आप ज्यादा उम्मीद नहीं करते क्योंकि यह बुनियादी जरूरत है।”

Also Read: IND VS AUS: इंदौर टेस्ट में कौन होगा रोहित शर्मा का पार्टनर? KL RAHUL या SHUBMAN GILL जानें किसे मिल सकता है मौका

अनुष्का शर्मा को बताया अपनी इंस्पिरेशन

RCB टीम के साथ पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने आगे कहा कि, ”जब आप प्रेरणा की तलाश करते हैं, तो आप घर से शुरुआत करते हैं और जाहिर है, अनुष्का मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रही हैं। मेरे जीवन का बिल्कुल अलग नजरिया था। जब आप किसी व्यक्ति के प्यार में पड़ते हैं, तो आप उन परिवर्तनों को अपने भीतर भी संसाधित करना शुरू कर देते हैं। जीवन के प्रति उनका नजरिया अलग था और इसने मुझे बेहतर के लिए बदलने और चीजों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।”

Also Read: CRICKET RECORDS: आश्चर्यजनक! T20 मैच हुआ 2 गेंदों में खत्म, SPAIN ने हासिल की 10 विकेट से अजब गजब जीत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026