---Advertisement---

Virat Kohli की दीवानी इस पाकिस्तानी लड़की ने गालों पर बनाया तिरंगा, भगवा टीशर्ट और बिंदी पर टिकी लोगों की नजर

Virat Kohli: विराट कोहली को देखकर फैंस क्रेजी हो जाते हैं। भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है। इसमें से फिजा खान नाम की एक लड़की का नाम टॉप पर शुमार है। विराट की तगड़ी फैन कही जाने वाली यह लड़की एक बार फिर अपने फेवरेट क्रिकेटर पर प्यार लुटाती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2023 4:51 अपराह्न

virat kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: क्रिकेट की दुनिया के सबसे चमकदार सितारों में से एक विराट कोहली के नाम जितनी लंबी रिकॉर्ड्स की लिस्ट है उतना ही बड़ा उनका फैन बेस भी है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विराट के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। साथ ही भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में भी विराट कोहली के ढेरों प्रशंसक है। हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो सोशल मीडिया पर विराट के प्रति अपनी दीवानगी का इजहार करती नजर आ रही है।

इस तरह फिजा ने दिखाया प्यार

आज भारत श्रीलंका के साथ एशिया कप का फाइनल मैच खेल रहा है और इस पाकिस्तानी लड़की ने विराट के लिए खास दुआ मांगी है और उन्होंने अपने लुक्स के साथ जो किया है उसकी वजह से इस लड़की पर हर क्रिकेट प्रेमी की नजरें टिकी है। इस लड़की का नाम फिजा खान हैं और सोशल मीडिया पर इन्होंने लवखानी के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो भगवा टीशर्ट के साथ माथे पर बिंदी और गालों पर तिरंगा बनाए नजर आ रही है। इस वीडियो में फिजा खान विराट के लिए अपने प्यार का जमकर इजहार करती भी नजर आ रही है। उनका कहना है कि बहुत से लोग उनकी विराट के प्रति दीवानगी के लिए उल्टा सीधा भी कहते हैं पर उनका मानना है कि अपने पड़ोसी से प्यार करने में कोई बुराई नहीं है।

विराट कोहली के लिए क्रेजी हैं फिजा

फिजा खान का कहना है विराट कोहली क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और उनके लिए प्यार और सम्मान होना ये कोई गलत बात तो नहीं है। फिजा ने ये भी बताया कि वो सिर्फ विराट कोहली के लिए मैच देखने भी पहुंची थी और चाहती थी कि वो शतक बनाए पर ऐसा नहीं हो पाया और उन्हे इस बात का बेहद दुख भी हुआ था। इस वायरल वीडियो में भी फिजा खान विराट कोहली से सेंचुरी बनाने के गुजारिश करती नजर आ रही है।

पीएम मोदी से की थी खास गुजारिश

बता दें, फिजा खान ने पीएम मोदी को टैग करते हुए एक नोट भी शेयर किया था जिसमे उन्होंने अपने लिए स्पेशल वीजा की मांग की थी। ये स्पेशल वीजा उन्होंने भारत में होने वाले वर्ल्डकप को देखने आने के लिए मांगा था। बता दें, फिजा खान पाकिस्तानी है पर फिलहाल दुबई में रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026