---Advertisement---

Virat Kohli: किस्मत का लिखा या संयोग? एक नंबर ने बदल दी किंग कोहली की तकदीर, आंकड़ों से समझें IPL 2025 ट्रॉफी की कहानी

Virat Kohli: किंग कोहली ने 17 आईपीएल एडिशन के बाद आखिरकर IPL 2025 ट्रॉफी जीत ली। मगर क्या इसके पीछे किस्मत थी या कोई संयोग? एक नंबर ने किंग कोहली की तकदीर बदल दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 11:07 पूर्वाह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: आईपीएल के 17 सीजन के बाद 18वें एडिशन में आखिरकार विराट कोहली का अधूरा सपना पूरा हो ही गया। जी हां, किंग कोहली ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। इतने लंबे इंतजार के बाद जब कोहली ने खिताब जीता, तो उनके इमोशन रुक नहीं पाए और हजारों दर्शकों के सामने किंग कोहली इमोशनल हो गए। इसके बाद किंग कोहली का चेहरा खुशी की भावनाओं से भर गया और आंखें नम हो गई। मगर क्या यह कोहली की किस्मत में लिखा हुआ था या फिर कोई संयोग है? आइए आंकड़ों से समझते हैं पूरी कहानी।

Virat Kohli की जीत के पीछे किस्मत या संयोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Mufaddal Vohra’ नाम के अकाउंट से विराट कोहली के खास आंकड़ें शेयर किए गए हैं। अगर आप इन आंकड़ों को जानेंगे, तो आप भी सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि क्या यह किस्मत का लिखा हुआ है या फिर कोई संयोग है। ‘Mufaddal Vohra’ ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘No.18. 18th year. 3/6/2025 – 3+6+2+2+5 = 18. Scored 657 runs – 6+5+7 = 18।’

बता दें कि किंग कोहली की आईपीएल जर्सी का नंबर 18 है, इस साल आईपीएल का 18वां एडिशन था, 3-06- 2025 का जोड़ भी 18 होता है और विराट कोहली ने इस आईपीएल सीजन में 657 रन बनाए हैं, जिसका कुल टोटल भी 18 होता है। ऐसे में विराट कोहली के लिए 18 नंबर काफी खास रहा है।

विराट कोहली ने पूरे सीजन में लगाए 8 अर्धशतक

वहीं, Virat Kohli ने इस आईपीएल सीजन में काफी दमदार प्रदर्शन किया और 600 से अधिक रन बनाए। इस सीजन में किंग कोहली ने 8 अर्धशतक लगाए, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा थे। उधर, आईपीएल 2025 फाइनल की बात करें, तो बेंगलुरु की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर खेलकर 190 रन बनाए। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 191 रनों का पीछा करते हुए 184 रन ही बना सकी। इस तरह से किंग कोहली की टीम 6 रन से मुकाबला जीत गई। इसके साथ ही विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का ख्वाब भी पूरा हो गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026