---Advertisement---

‘हम लोग विश्व कप खेलने जाएंगे ना कि’, पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam ने टीम इंडिया को लेकर दिया उट-पटांग बयान

Babar Azam: विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान हो चुका है। इस बार भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच को देखने के लिए दोनों देश के फैंस के बीच बेसब्री देखने को मिल रही है। हालांकि, पाकिस्तान को इस सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 8, 2023 4:01 अपराह्न

babar azam
Follow Us
---Advertisement---

Babar Azam: विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान हो चुका है। इस बार भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच को देखने के लिए दोनों देश के फैंस के बीच बेसब्री देखने को मिल रही है। हालांकि, पाकिस्तान को इस सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। यह सीरीज श्रींलका में ही खेले जाने वाली है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने भारत को लेकर एक उट-पटांग प्रतिक्रिया दी है। जिसे सुनकर हर किसी भारतीय फैंस को गुस्सा आ जाएगा। आईए जानते है क्या कुछ कहा उन्होंने इस लेख के जरिए।

बाबर आजम ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाने वाला है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। जिसके साक्षी लगभग ढ़ेड लाख से ज्यादा क्रिकेट फैंस बनने वाले है। जिसके लिए आईसीसी और बीसीसीआई ने अपनी पूरी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, इसी बीच श्रीलंका दौरा शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और कप्तान बाबर आजम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड की। इस दौरान वह पत्रकारों के सभी अटपटे सवाले के जवाब देते हुए नजर आए। इसी कड़ी में एक रिपोर्टर ने उनसे विश्व कप को लेकर एक सवाल पूछ लिया। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि, ‘हम लोग विश्व कप खेलने जाएंगे ना कि, सिर्फ भारत से।’

ये भी पढ़ें:Price Hike: महंगे टमाटरों की टेंशन हुई खत्म, अब घर पर इस तरह चंद दिनों में उगाएं ढेर सारे Tomato

भारत से मिलेगी पाकिस्तान को कड़ी चुनौती

भारतीय टीम ने विश्व कप 2022 में पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से करारी मात दी थी। इस हार के बाद से पाकिस्तान के हौंसले थोड़े पस्त होते हुए नजर आए थे। हालांकि,इस मैच के हीरो विराट कोहली रहे थे। जिन्होंने 83 रनों की पारी खेल कर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद इस मुकाबले की चर्चा चारों तरफ होने लगी है।

ये भी पढ़ें:ODI World Cup 2023: खिताब की जंग में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम के नाम पर लगी मौहर, ऐसी होगी 10 टीमें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026