---Advertisement---

Wimbledon Championships 2023:पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे बोपन्ना, Men’s Singles में नोवाक 24 वें खिताब की ओर अग्रसर

Wimbledon Championships 2023: इन दिनों लंदन में साल की तीसरी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता विंबलडन खेली जा रही है। कल खेले गए मैच में भारत के रोहन बोपोन्ना अपने जोड़ीदार के साथ विंबलडन क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। वहीं नोवाक जोकोविक ने आंद्रे रुब्लेव को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 24 वे ग्रैंडस्लैम की ओर ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 12, 2023 1:52 अपराह्न

bopanna
Follow Us
---Advertisement---

Wimbledon Championships 2023: इन दिनों लंदन में साल की तीसरी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता विंबलडन खेली जा रही है। कल खेले गए मैच में भारत के रोहन बोपोन्ना अपने जोड़ीदार के साथ विंबलडन क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। वहीं नोवाक जोकोविक ने आंद्रे रुब्लेव को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

24 वे ग्रैंडस्लैम की ओर नोवाक

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक अपने 24 वें ग्रैंडस्लैम की तरफ बढ़ रहे है। कल खेले गए पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल मैच में उन्होंने रूस के आंद्रे रुबलेव को चार सेटों तक चले मुकाबले में 4-6,6-1,6-4,6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपना कदम रखा। पहला सेट आसानी से गंवाने के बाद जोकोविक ने अपने पूरे कौशल का प्रयोग करते हुए रूसी खिलाड़ी को बिना कोई मौक़ा दिए बगैर इस मैच को अपने नाम कर लिया।

बोपन्ना की जीत

भारत के रोहन बोपन्ना अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर विंबलडन क्वार्टरफ़ाइनल फाइनल में पहुंचने में सफल रहे । कल खेले गए एक अहम् मुकाबले में भारतीय -ऑस्ट्रेलिआई जोड़ी ने अमेरिका के स्टैल्डर और नीदरलैंड के पेल की जोड़ी को तीन सेटों तक चले बेहद कड़े मुकाबले में 7-5, 4-6, 7-6 (10-5) से हराकर साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन क्वार्टरफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

ये भी पढ़ें:Ban Vs Afg 2023: बांग्लादेश को हरा अफ़ग़ानिस्तान ने जीती वनडे सीरीज, पहली बार किया यह कमाल

इगा स्व‍िटेक हुई उलटफेर की शिकार

महिला सिंगल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्व‍िटेक उलटफेर का शिकार हो गयी। 4 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इगा को यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सेंटर कोर्ट पर खेले गए बेहद कड़े मुकाबले में तीन महीने पहले ही टेनिस में वापसी कर रही एलीना ने इगा को 7-5,6-7,6-2 से हराकर दूसरी बार साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर लिया। विंबलडन दुनिया की सबसे पुरानी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता है।

ये भी पढ़ें:West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में TMC का दबदबा कायम, मतगणना के बाद भी हिंसा जारी, भांगर में ASP को मारी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026