---Advertisement---

WTC Final 2023: मोहम्मद कैफ ने चुनी परफेक्ट प्लेइंग-11, अश्विन हुए बाहर तो पंत की भूमिका में नजर आएगा ये खिलाड़ी

WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून को खेला जाने वाला है। यह मुकाबला लंदन के ओवल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारत डब्लूटीसी के फाइनल में दूसरी बार पहुंचने में कामयाब रहा है। वहीं इस बार ये टीम खिताब को जीतने के इरादे लेकर मैंदान पर उतरने ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 3, 2023 6:23 अपराह्न

मोहम्मद कैफ ने चुनी परफेक्ट प्लेइंग-11, अश्विन हुए बाहर तो पंत की भूमिका में नजर आएगा ये खिलाड़ी
Follow Us
---Advertisement---

WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून को खेला जाने वाला है। यह मुकाबला लंदन के ओवल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारत डब्लूटीसी के फाइनल में दूसरी बार पहुंचने में कामयाब रहा है। वहीं इस बार ये टीम खिताब को जीतने के इरादे लेकर मैंदान पर उतरने वाली है। इसी बीच पूर्व खिलाड़ी और कोमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। आईए जानते है संभावित-11 के बारे में इस लेख के जरिए।

मोहम्मद कैफ ने चुनी भारत की 11

मोहम्मद कैफ इस बार भारत की जीत को लेकर बिल्कुल निश्चिंत है। जिस वजह से उन्होंने भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन को चुना है। कैफ ने स्टार स्पोर्टस से बातचीत करते हुए कहा कि,

“विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए, सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल और रोहित शर्मा होने चाहिए, उसके बाद पुजारा होना चाहिए जो नंबर तीन पर खेलता है और उसके पास अनुभव है। चौथे नंबर पर विराट कोहली होंगे और उनके बाद रहाणे होंगे जिनकी टीम में वापसी होगी। मैं केएस भरत के स्थान पर ईशान किशन की भूमिका निभाऊंगा क्योंकि आप चाहते हैं कि कोई छठे नंबर पर आक्रामक शॉट खेले, क्योंकि गेंद पुरानी है और ऋषभ पंत वह भूमिका निभाते थे। सातवें नंबर पर मैं जडेजा को रखूंगा”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: सामने आई बृजभूषण के खिलाफ FIR की जानकारी, सेक्सुअल फेवर, छेड़छाड़ जैसे 10 आरोप, कई धाराओं में दर्ज है केस

इन गेंदबाजों को मिलेगी जगह

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि, “आठ पर मैं या तो अश्विन या शार्दुल को रखूंगा, पिच की स्थिति के आधार पर, और अगर पिच स्पिन के अनुकूल है तो अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों जैसे वार्नर, ट्रेविस हेड और ख्वाजा को निशाना बना सकते हैं, इसलिए यह एक अच्छा मैच-अप होगा। मैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उसके बाद उमेश यादव को 11वें नंबर पर लूंगा।”

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत दूसरी बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 2019 में हराया था।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026