---Advertisement---

Realme Narzo 60 Series में मिल सकता है 1TB स्टोरेज ऑप्शन, अफोर्डेबल प्राइस में मिलेगा शानदार कैमरा

Realme Narzo 60 Series: रियलमी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में लगातार विस्तार कर रही है। ऐसे में Realme Narzo 60 Series के साथ रियलमी एक बार फिर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि अफोर्डेबल सेगमेंट में रियलमी भारतीय बाजार में एक तगड़ा फोन लॉन्च करेगी। Realme Narzo 60 Series में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 21, 2023 12:11 अपराह्न

Realme Narzo 60 Series
Follow Us
---Advertisement---

Realme Narzo 60 Series: रियलमी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में लगातार विस्तार कर रही है। ऐसे में Realme Narzo 60 Series के साथ रियलमी एक बार फिर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि अफोर्डेबल सेगमेंट में रियलमी भारतीय बाजार में एक तगड़ा फोन लॉन्च करेगी।

Realme Narzo 60 Series में मिल सकती हैं ये खूबियां

बताया जा रहा है कि इस फोन को आने वाले कुछ समय में भारत में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप अपने फोन के कम स्टोरेज से परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर करने के लिए रियलमी इस फोन में 1TB तक की स्टोरेज दे सकता है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि इतनी बड़ी स्टोरेज इंटरनल होगी या फिर माइक्रोएसडी कार्ड के साथ। दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 2.5 लाख से अधिक फोटोज को स्टोर किया जा सकेगा। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स मार्केट में धूम मचा रहे हैं। जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें: flipkart पर लाखों का SAMSUNG Galaxy S22 Plus फोन कौड़ियों के भाव बिक रहा! 50 फीसदी ऑफर के साथ बहुत कुछ खास

फीचर्सRealme Narzo 60 Series
प्रोसेसरMediaTek Helio G96
स्क्रीन6.43 inches (16.33 cm)
बैटरी5000 mAh
रियर कैमरा13 MP + 2 MP
फ्रंट कैमरा8 MP

Realme Narzo 60 Series की संभावित लॉन्च डेट

रियलमी के इस डिवाइस में MediaTek Helio G96 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें 6.43 इंच की सुपर अमोल्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में एंड्रॉइड 13 का ओएस सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 90hz की रिफ्रेश रेट के साथ पावर के लिए 5000mah की बैटरी मिल सकती है। फोन को चार्ज करने के लिए 33W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। वहीं, फोन के रियर में डबल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इस फोन के बारे में अधिक जानकारी 22 जून को सामने आ सकती है। इस फोन को 23 हजार की कीमत में जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रक ड्राइवरों को केन्द्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दी AC की सौगात, जानें कब से मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026