---Advertisement---

Agni 5 Ballistic Missile के सफल परीक्षण से एशिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा, ये लाभ जानकर खुश हो जाएगा आपका दिल

Agni 5 Ballistic Missile: भारत ने बुधवार को अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की रेंज पूरे एशिया को कवर कर सकती है। जानिए इस बैलिस्टिक मिसाइल के बढ़िया लाभ।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 21, 2025 11:53 पूर्वाह्न

Agni 5 Ballistic Missile
Follow Us
---Advertisement---

Agni 5 Ballistic Missile: भारत एशिया के साथ-साथ दुनियाभर में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। जानकारी के मुताबिक, अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल 5000 किलोमीटर तक के टारगेट को निशाना बना सकती है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण से देश की सैन्य शक्ति में इजाफा हुआ है। आइए आगे आर्टिकल में इसकी खूबियों को जानते हैं।

Agni 5 Ballistic Missile पूरे एशिया को करेगी कवर

‘Hindustan Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सामरिक बल कमान की निगरानी में किया गया। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटिड परीक्षण रेंज में हुआ। इस दौरान अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल को सभी मापदंडों पर चेक किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज चीन के साथ लगभग पूरे एशिया को कवर करती है। इसके साथ यूरोप के कुछ क्षेत्रों तक भी इसकी पहुंच हो सकती है। बता दें कि इंडिया के मिसाइल परीक्षण प्रोग्राम में अग्नि-1 से लेकर अग्नि-4 तक शामिल रह चुकी हैं। इनकी रेंज 700 से 3500 किलोमीटर के बीच है। ऐसे में अब अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल भी जुड़ गई है।

क्या हैं अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल के लाभ

आपको बता दें कि Agni 5 Ballistic Missile में 3 स्तर का प्रोपल्शन सिस्टम है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी है इसकी एमआईआरवी टेक्नोलॉजी। इस तकनीक के जरिए एकसाथ कई लोकेशन के टारगेट को ध्वस्त किया जा सकता है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज 4790 किलोमीटर तक है। बता दें कि इस मिसाइल को मोबाइल लॉन्चर प्लेटफॉर्म और इंटीग्रेटिड परीक्षण रेंज से लॉन्च किया जा सकता है। इसके पेलोड की बात करें, यह परमाणु हथियार लेकर जा सकती है। इस मिसाइल की सटीकता काफी शानदार है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल भारत के परमाणु निवारण का प्रमुख फैक्टर साबित हो सकती है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल को DRDO यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने तैयार किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026