---Advertisement---

AI in Shopping: क्या एआई आपकी खरीदारी को प्रभावित कर सकता है? जानें कैसे ऑनलाइन शॉपिंग में मदद के नाम पर होता है खर्चे में इजाफा

AI in Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज ग्राहकों को आर्थिक तौर पर नुकसान करवा सकता है। एआई मदद तो करता है, मगर लोगों की खरीदारी को काफी हद तक प्रभावित भी करता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2026 2:11 अपराह्न

AI in Shopping
Follow Us
---Advertisement---

AI in Shopping: ऑफलाइन शॉपिंग का चलन अभी भी कायम है। जहां पर लोग बाजार जाकर अपनी आंखों के सामने किसी भी सामान को खरीद सकते हैं। मगर दूसरी तरफ, ऑनलाइन खरीदारी में ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है। कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर एआई असिस्टेंस चैटबॉट की सुविधा मिल रही है। इस नई सुविधा से काफी लोग खुश हो जाते हैं और काफी टाइम लेकर खरीदारी करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि शॉपिंग में एआई की सुविधा आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। ऐसे में क्या एआई मदद करने के नाम पर ग्राहकों का खर्चा अधिक कर रही है?

AI in Shopping: मदद के नाम पर ऑनलाइन खरीदारों को हो रहा आर्थिक नुकसान

यह तो आप जानते होंगे कि एआई अब लोगों की रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बनता जा रहा है। एआई का बढ़ता हुआ दायरा कई तरह से फायदेमंद साबित हो रहा है। मगर खरीदारी में एआई ग्राहकों की पसंद को भी प्रभावित कर रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की सर्च हिस्ट्री के आधार पर एआई उन्हें सुझाव देता है। साथ ही एआई यूजर्स को उस तरह के विज्ञापन भी भेजता है, जिससे कई बार खरीदारी करने वाले शख्स का मन बदल जाता है।

अगर आपने किसी डिस्काउंट वाली चीज को खरीदने का मन बना लिया है, तो हो सकता है एआई आपसे कुछ शानदार प्रोडक्ट्स को दूर कर देगा। ऐसे में ग्राहकों को कई बार अच्छे उत्पादों की जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई बार एआई यूजर्स के साथ डिस्काउंट ऑफर्स को छुपा भी लेता है। इसके अलावा, कई बार एआई ग्राहकों को जरूरत से अधिक खरीदारी करने के लिए उकसा सकता है। ऐसे में लोगों का खर्चा बढ़ जाता है।

खरीदारी में एआई कैसे साबित हो रहा है फायदेमंद

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान एआई चैटबॉट्स की मदद लेते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी में एआई ग्राहकों के लिए कई तरह के सुझाव और किसी प्रोडक्ट को चुनने में सहायता कर सकता है। इसके साथ ही एआई असिस्टेंस की वजह से यूजर्स काफी कम टाइम में शॉपिंग पूरी कर सकती है। इतना ही नहीं, एआई की मदद से ग्राहकों को पर्सनल लेवल पर शॉपिंग असिस्टेंस की सुविधा मिलती है, जोकि काफी बेहतरीन साबित हो सकती है। ऐसे में एआई ऑनलाइन खरीदारी में मदद तो कर सकता है, ग्राहकों को थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। वरना फिजूल की खर्चा यूजर्स को आर्थिक नुकसान करवा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO Z11

मार्च 27, 2026

Samsung Galaxy A57 5G

मार्च 27, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 26, 2026

Realme 16 5G

मार्च 26, 2026

Samsung Galaxy A57 vs Samsung Galaxy A37 5G

मार्च 26, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 26, 2026