---Advertisement---

AI in Stock Market: क्या एआई टूल बता सकता है कि बाजार में कौन सा शेयर चलेगा? पैसा लगाने से पहले इस महत्वपूर्ण बात का रखें खास ध्यान

AI in Stock Market: एआई आजकल हर सेक्टर में अपना योगदान दे रहा है। ऐसे में शेयर बाजार में भी इसकी मदद से निवेश किया जा सकता है। क्या एआई टूल्स आपको सही स्टॉक की जानकारी दे सकते हैं?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2026 4:48 अपराह्न

AI in Stock Market
Follow Us
---Advertisement---

AI in Stock Market: मिडिल-ईस्ट में जब से ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू हुई है, तभी से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। 28 फरवरी के बाद से आज वीरवार को भी स्टॉक मार्केट लगातार गिर रहा है। ऐसे में निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो रहे हैं। कोई भी शेयर निवेशकों को फायदा नहीं दे रहा है। ऐसे में क्या एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद ली जा सकती है? जी हां, दरअसल, भले ही अधिकतर स्टॉक गिर रहे हैं, ऐसे में एआई निवेशकों का सहारा बन सकता है। शेयर बाजार में एआई काफी शानदार भूमिका निभा सकता है।

AI in Stock Market में कर सकता है कमाल

ऊपर, जो हमारा सवाल था कि क्या एआई टूल बता सकता है कि बाजार में कौन सा शेयर चलेगा? तो इसका जवाब है कि हां, एआई टूल यह अनुमान लगाने में मदद कर सकते हैं कि कौन सा शेयर चल सकता है, लेकिन वे 100 फीसदी सही भविष्यवाणी नहीं कर सकते। इंसानी दिमाग से परे, एआई टूल्स मिनटों में बहुत सारा डेटा एनालिसिस कर सकता है। जैसे- किसी कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट, स्टॉक का पिछला प्राइस ट्रेंड, न्यूज और मार्केट सेंटिमेंट की क्या स्थिति है और ट्रेडिंग वॉल्यूम क्या है। इन सबके आधार पर एआई टूल्स यह बता सकते हैं कि आने वाले टाइम में कौन से शेयर धूम मचा सकते हैं। अगर आप किसी एआई टूल की मदद से स्टॉक मार्केट में अच्छा रिटर्न लेना चाहते हैं, तो इन टूल्स की सहायता ले सकते हैं-Tickeron, TrendSpider और Trade Ideas।

शेयर बाजार में एआई के साथ न करें यह बड़ी गलती

वहीं, एआई टूल्स की मदद से शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि शेयर बाजार अनिश्चित होता है। ऐसे में एआई टूल्स की अपनी सीमाएं होती हैं, ऐसे में अचानक कोई बड़ी न्यूज, सरकार की नीति, या ग्लोबल इवेंट से बाजार बदल सकता है। इन स्थितियों में एआई टूल्स पूरी तरह से दम तोड़ देते हैं। यही वजह है कि जो निवेशक एआई टूल्स पर आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं, उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए एआई सिर्फ निवेशकों को सही तरीके से गाइड कर सकता है। मगर निवेशकों को पैसा लगाने से पहले हर रिस्क को समझना चाहिए, क्योंकि एआई कोई भी गारंटी नहीं लेता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

US-Iran Deal

जून 15, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

जून 14, 2026

Donald Trump

जून 14, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026