---Advertisement---

बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में ये 5 AI Tools आएंगे काम, मजेदार और स्मार्ट एजुकेशन देने के लिए फौरन जानें डिटेल

AI Tools: अक्सर देखने को मिलता है कि छोटे बच्चें पढ़ाई के टाइम पर नखरें दिखाते हैं और सही तरीके से एजुकेशन हासिल नहीं करते हैं। ऐसे में आप इन 5 एआई टूल्स की हेल्प से अपने बच्चे मजेदार और स्मार्ट एजुकेशन प्रदान कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 8, 2026 5:09 अपराह्न

AI Tools
Follow Us
---Advertisement---

AI Tools: अगर आप एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की क्षमताओं से अभी भी अनजान हैं, तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के टाइम में एआई सिर्फ किसी स्मार्टफोन या डिवाइस तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि अब लगभग हर डिवाइस का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इतना ही नहीं, एआई की मदद से अब बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है। मार्केट में कई एआई टूल्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से छात्रों को मजेदार और स्मार्ट तरीके से एजुकेशन प्रदान की जा सकती है। इससे बच्चों का भी पढ़ाई में लगा रहेगा और उन्हें बोरियत भी नहीं होगी।

ChatGPT एआई टूल

इस लिस्ट में पहला नाम है चैटजीपीटी एआई मॉडल का। इसकी मदद से छोटे बच्चों को आसानी से स्मार्ट तरीकों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा सकती है। इसकी मदद से किसी भी सवाल का आसान जवाब हासिल कर सकते हैं। होमवर्क, नोट्स और समझाने में मदद मिल सकती है। साथ ही बच्चों को उनकी भाषा में कॉन्सेप्ट समझ आ सकता है।

Khan Academy एआई मॉडल

सूची में अगला नंबर है खान एकेडमी का, इस एआई टूल की सहायता से बच्चों को फ्री वीडियो लेसन और प्रैक्टिस का विकल्प मिल सकता है। साथ ही एआई के जरिए पर्सनलाइज्ड लर्निंग का ऑप्शन भी दिया गया है। बच्चों के लिए मैथ और साइंस जैसे विषयों पर बेहतर तरीके से पढ़ाई करवाई जा सकती है।

Grammarly एक बढ़िया ऑप्शन

लिस्ट में अगला नाम है ग्रामरली एआई टूल का। इसकी मदद से बच्चों को इंग्लिश ग्रामर और स्पेलिंग सिखाई जा सकती है। साथ ही राइटिंग स्किल्स को बढ़िया किया जा सकता है।

Quizlet एआई मॉडल

बच्चों की पढ़ाई के लिए एआई टूल्स तलाश रहे हैं, तो क्विजलेट एआई टूल को इग्नोर नहीं कर सकते हैं। इसकी हेल्प से बच्चों को फ्लैशकार्ड और क्विज का अभ्यास करवाया जा सकता है। इसमें एआई ऑटो नोट्स की सुविधा भी मिलती है।

YouTube का मुफ्त ऑप्शन

आखिर में, यूट्यूब, जोकि आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इस पर हर सब्जेक्ट की पढ़ाई की जा सकती है। साथ ही विजुअल्स लर्निंग के जरिए बच्चों को अधिक समझ में आता है।

कुल मिलाकर अगर आप बच्चों की पढ़ाई के लिए एआई टूल्स को तलाश रहे हैं, तो इन विकल्पों की मदद ले सकते हैं। इनके जरिए एजुकेशन आसान और मजेदार बन सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17 Max

मई 23, 2026

Realme 16T

मई 22, 2026

Oppo Find X9s

मई 22, 2026

Oppo Find X9 Ultra

मई 21, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026