---Advertisement---

गजब का कैमरा मॉड्यूल और 80W का फास्ट चार्जर, OnePlus Fold में मिलेंगे इतने फीचर्स कि गिनते-गिनते थक जाएंगे आप!

OnePlus Fold: इस समय स्मार्टफोन बाजार में धूम मचा रही वनप्लस कंपनी लगातार अपने नए फोन्स पर काम कर रही है। ऐसे में अगर आप वनप्लस कंपनी के फोन्स को पसंद करते हैं तो कंपनी जल्द ही आपके लिए एक खुशखबरी लाने वाली है। दरअसल वनप्लस अपना पहला फोल्ड फोन (OnePlus Fold) लॉन्च करने वाली ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2023 12:22 अपराह्न

OnePlus Fold
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Fold: इस समय स्मार्टफोन बाजार में धूम मचा रही वनप्लस कंपनी लगातार अपने नए फोन्स पर काम कर रही है। ऐसे में अगर आप वनप्लस कंपनी के फोन्स को पसंद करते हैं तो कंपनी जल्द ही आपके लिए एक खुशखबरी लाने वाली है। दरअसल वनप्लस अपना पहला फोल्ड फोन (OnePlus Fold) लॉन्च करने वाली है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, वनप्लस के फोल्ड फोन में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसके फीचर्स ओप्पो फाइंड एन3 फोल्डेबल फोन के जैसे हो सकते हैं।

OnePlus Fold के संभावित फीचर्स

खबरों में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस अगस्त के शुरुआती 15 दिनों में OnePlus Fold स्मार्टफोन को अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक इवेंट में पेश करेगा। कहा जा रहा है कि इस फोन को किसी बुक की तरह फोल्ड किया जा सकेगा। ये भी कहा जा रहा है कि वनप्लस इस फोन को OnePlus V Fold के नाम से मार्केट में उतार सकती है। इस फोन को अमेरिका के साथ ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 1 की बोलती बंद करने आ गया Samsung Galaxy F54! 5G स्मार्टफोन में मिलेगी जंबो बैटरी लाइफ

OnePlus Fold के अनुमानित स्पेक्स

OnePlus Fold में 7 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं, इस डिवाइस की दूसरी डिस्प्ले 6.5 इंच की होगी, जोकि OLED पैनल के साथ फुल एचडी रेज्योलूशन देगी। इसके साथ ही दोनों ही स्क्रीन में 120hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दी जाएगी। इसमें लेटेस्ट एंड्रॉइड सपोर्ट 13 ओएस दिया जाएगा।

फीचर्सOnePlus Fold
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
Display 7 इंच
Battery4800mah
RAM16GB

OnePlus Fold का संभावित कैमरा

इसमें पावर के लिए 4800mah की बैटरी और 80W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। फोन के रियर साइड पर 50MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड, 32MP का पेरिस्कोप सेंसर और 32MP का कैमरा इनर स्क्रीन में दिया जाएगा। इसके अलावा इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस डिवाइस में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: दिलों पर राज करने आई आपकी प्यारी Maruti Suzuki Jimny, धांसू इंजन के साथ जानिए कितनी है कीमत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026