---Advertisement---

Amazon फाउंडर Jeff Bezos ने Perplexity AI स्टार्टअप में किया निवेश, क्या अब बढ़ेगी Google की टेंशन?

Amazon: दुनिया के अमीर इंसानों में से एक जेफ बेजोस ने एक एआई पावर्ड स्टार्टअप में निवेश किया है। क्या इससे गूगल को चुनौती मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 6, 2024 6:38 अपराह्न

Amazon
Follow Us
---Advertisement---

Amazon: अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस विश्व के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। ऐसे में अगर दुनिया की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के बोस कोई निवेश करें तो उस कंपनी के लिए ये काफी बड़ा हो जाता है। जी हां, जेफ बेजोस ने एआई सर्च इंजन स्टार्टअप, ‘पर्प्लेक्सिटी एआई’ में निवेश किया है। बताया जा रहा है कि ये निवेश सर्च इंजन क्षेत्र में गूगल के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए किया गया है।

Jeff Bezos ने किया निवेश

कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि जेफ बेजोस ने गूगल को टक्कर देने के लिए एआई पावर्ड स्टार्टअप ‘पर्प्लेक्सिटी एआई’ में निवेश किया है। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि जेफ बेजोस ने इस कंपनी में कितना निवेश किया है। मगर दावा किया जा रहा है कि ‘पर्प्लेक्सिटी एआई’ कंपनी ने लगभग 74 मिलियन डॉलर का निवेश हासिल किया है। इस तरह से अब कंपनी की मूल वैल्यू 520 मिलियन डॉलर हो गई है।

पर्प्लेक्सिटी एआई का स्टाइल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पर्प्लेक्सिटी एआई’ एक चैटबॉट स्टाइल में सर्च इंजन की सुविधा देता है। इसमें ओपनएआई चैटजीपीटी की तकनीक का इस्तेमाल करके पूछताछ की जा सकती है। ये सवालों के जवाब टेक्स्ट फॉर्म देता है। ये वेबसाइट लिंक नहीं देता है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारियों के बेस पर जवाब देता है।

गूगल को मिलेगी चुनौती

मीडिया खबरों में चल रही जानकारी के मुताबिक, ‘पर्प्लेक्सिटी एआई’ किसी भी सवाल का जवाब सर्च करके आपको देगा। वहीं, गूगल पर कुछ सर्च करने पर 10 तरह के ब्लू लिंक सामने आते हैं। फिर उसमें से आपको देखना पड़ता है। मगर ‘पर्प्लेक्सिटी एआई’ के साथ ऐसा नहीं है। बताया जा रहा है कि इसके एक्सेस के लिए महीने के 20 डॉलर का भुगतान करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026