---Advertisement---

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: Boat और Redmi जैसी Smart watch पर अमजेन दे रहा 70 फीसदी तक का ऑफर, देखें पूरी डिटेल्स

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: ई-कॉमर्स साइट अमेजन इन दिनों अपने ग्राहकों के लिए लाया है महाबचत करने का मौका जिसके जरिए खरीदारी कर ग्राहक अपनी ढ़ेर सारी बचत कर सकते हैं। फेस्टिव सीजन के इस सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक उपकरण तक पर भारी छूट मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 7, 2023 11:04 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 2:01 अपराह्न

Smartwatch
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: ई-कॉमर्स साइट अमेजन इन दिनों अपने ग्राहकों के लिए लाया है महाबचत करने का मौका जिसके जरिए खरीदारी कर ग्राहक अपनी ढ़ेर सारी बचत कर सकते हैं। फेस्टिव सीजन के इस सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक उपकरण तक पर भारी छूट मिल रही है। इलेक्ट्रिक उपकरणों पर 30 से 40 फीसदी तक की छूट की बात हो रही है तो वहीं कहीं स्मार्टवाच पर 60 से 70 फीसदी तक के छूट होने की खबर भी है। ऐसे में स्मार्टवाच को लेकर चल रही डील सुर्खियों में है। अगर आप स्मार्टवाच खरीदने की सोच करे हैं तो आइये इस डील पर नजर डालते हैं।

महंगे बजट वालों के लिए मिल रही छूट

Samsung Galaxy Watch6 LTE– चर्चित कंपनी सैमसंग के इस स्मार्टवाच की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। ये महंगे बजट वालों की घड़ी है। अमेजन के इस सेल के तहत इस स्मार्टवाच की असल कीमत है 38999 रुपये पर अभी ये फेस्टिव सीजन सेल के दौरान आपको मिल रहा है 13 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 33997 रुपये में। ऐसे में स्मार्टवाच खरीदने वालों के लिए ये बेहतर विकल्प हो सकता है। 4cm डिस्प्ले साइज, स्क्रीन टच और 16 GB स्टोरेज क्षमता और इसके अन्य स्टाइलिश फीचर के साथ इसकी डिमांड जोरों पर है।

Samsung Galaxy Watch5 Bluetooth 40mm– अगर आप महंगे बजट की घड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो सैमसंग की ये घड़ी आपके लिए एक विकल्प बन सकती है। अमेजन सेल के दौरान खरीदारी कर आप इस शानदार फीचर वाले घड़ी पर अपनी काफी बचत कर सकते हैं। हर्ट ट्रैकर, फिटनेस ट्रैकिंग, 29 ग्राम के हल्के वजन, 1.5GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज की क्षमता जैसे फीचर के साथ ये घड़ी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। अमेजन पर इसकी कीमत है 29999 रुपये पर अभी ये 7 फीसदी के छूट के साथ उपलब्ध है 27997 रुपये में।

कम बजट वालों के लिए इन स्मार्टवाच पर मिल रही है छूट

Boat Extend Smartwatch With Alexa Built-In

स्मार्टवाच के लिए खूब पहचान बना चुकी Boat के इस स्मार्टवाच पर भी भारी भरकम छूट मिल रही है। अमेजन की आधिकारिक साइट पर देखें तो इसकी असल कीमत है 7990 रुपये जबकि अभी सेल के दौरान 65% तक की भारी छूट के साथ ये आपको मिल सकता है 2797 रुपये में। यहां खरीदारी करने पर ग्राहक को हो रही है भारी बचत। इसके फीचर में प्रमुखतः 1.69 इंच की LCD डिस्प्ले, स्ट्रेस ट्रैकिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और SpO2 जैसे शानदार फीचर हैं। वहीं इसकी बैटरी को लेकर दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर पांच से ज्यादा दिनों तक चल सकती है।

Redmi Smart Band Pro– अगर आप सस्ते में अच्छे स्मार्टवाच खरीदने की सोच रहे हैं तो रेडमी की ये घड़ी विकल्प बन सकती है। इसकी असल कीमत है 5999 रुपये पर अभी ये सेल के तहत आपको मिल सकता है 70% की छूट के साथ महज 1797 रुपये में। ऐसे में ये स्मार्टवाच खरीदने पर ग्राहकों की भारी बचत हो सकती है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026