---Advertisement---

Apple AI Models: ChatGPT को टक्कर देने के लिए एप्पल अपने एआई चैटबॉट पर कर रही है काम, जानें क्या है बड़ी अपडेट

Apple AI Models: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियो में से एक एप्पल अपने एआई मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 23, 2023 12:27 अपराह्न

Apple AI Models
Follow Us
---Advertisement---

Apple AI Models: माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई, गूगल, मेटा और अन्य कंपनियों के एआई मॉडल की तरह ही अब एप्पल भी अपने एआई मॉडल पर काम कर रहा है। जी हां, एप्पल अपना खुद का एआई चैटबॉट तैयार कर रहा है। इसके लिए एप्पल कई सालों से बड़ी तैयारी कर रही है। अब इसी सिलसिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एप्पल अपने एआई जेनरेटिव मॉडल को ट्रेंड करने के लिए कुछ न्यूज पब्लिशर की मदद ले रहा है। आइए देखें क्या है पूरी डिटेल।

Apple AI Models पर कर रहा काम

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल कुछ न्यूज पब्लिशर्स को लाइसेंस देने और बदले में उनकी जानकारी का इस्तेमाल अपने एआई मॉडल को ट्रेंड करने के लिए करेगा। बताया जा रहा है कि एप्पल ने इसके लिए 50 मिलियन डॉलर की डील की है।

एप्पल एआई मॉडल की जानकारी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एप्पल का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बाकी एआई की तुलना में ज्यादा चर्चा में नहीं रहा है। मगर कंपनी लगातार इसे ट्रेंड करने के लिए लाखों डॉलर का खर्च कर रही है। बताया जा रहा है कि एप्पल ने इसे लार्ज लैंग्वेज मशीन प्रोग्राम मॉडल पर तैयार किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल सिरी में एक नया मॉडल देखा जा सकता है। ये अगले आईओएस में मिल सकता है।

चैटजीपीटी से होगी टक्कर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल से पहले भी ओपनएआई ने अपने एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए एक प्रेस एजेंसी के साथ डील की थी। बताया जा रहा है कि एप्पल का एआई मॉडल चैटजीपीटी को कड़ी टक्कर देगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026