---Advertisement---

Apple AirPods: एप्पल लॉन्च कर सकती है AirPods Max, AirPods 3! देखें क्या हो सकते हैं फीचर्स

Apple AirPods Max: एप्पल अगले साल एयरपोड्स लाइनअप का विस्तार कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हें नए कलर ऑप्शन और फीचर्स के साथ लाया जा सकता है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 26, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Apple AirPods Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple AirPods Max: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने हाल ही में स्केरी फास्ट इवेंट की घोषणा की है। इस इवेंट में कंपनी मैकबुक के लाइअप को लॉन्च कर सकती है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि एप्पल ने एयरपोड्स के लाइनअप को लॉन्च करने के लिए भी तैयारी कर ली है। इसमें कुछ को बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि कुछ बिलकुल नए हो सकते हैं। इन एयरपोड्स में क्या कुछ मिल सकता है। इसी के बारे में हम यहां बात करने वाले हैं।

Apple AirPods Max को लेकर क्या है अपडेट

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एप्पल ने अगले साल एयरपोड्स का नया लाइनअप लॉन्च करने के लिए तैयारी कर ली है। अगले साल जो एयरपोड्स लॉन्च किए जाएंगे वह ऑडियो क्वालिटी के पैमाने पर तो अपडेटेड होंगे ही साथ ही इनमें डिजाइन को लेकर भी बदलाव देखने को मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अगले एयरपोड्स लाइनअप के तहत हेडफोन भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है। जो खबरें चल रही हैं उनमें कहा जा रहा है कि एप्पल अगले साल जो एयरपोड्स लॉन्च करेगी। वह सभी स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ आएंगे। इनमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का फीचर देखने को मिलेगा।

नए कलर में आ सकते हैं एयरपोड्स

ब्लूमबर्ग के Gurman के अनुसार एप्पल इस लाइनअप के तहत जो एयरपोड्स लॉन्च किए जाएंगे। उनमें सिलिकॉन एयरटिप्स जोड़ा जा सकता है। इनमें फाइंड माय एलर्ट का फीचर मिल सकता है। जो मौजूदा मॉडल्स में भी देखने को मिलता है। लाइटनिंग पोर्ट को रिप्लेस करके यूएसबी पोर्ट चार्जिंग के लिए इनमें दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं एप्पल नए एयरपोड्स लाइनअप के तहत नए कलर ऑप्शन्स को भी जोड़ सकती है।

31 अक्टूबर को होने वाला स्केरी फास्ट इवेंट

बता दें, हाल ही में एप्पल की तरफ से स्केरी फास्ट इवेंट की घोषणा की गई है। इस इवेंट में कंपनी मैकबुक लाइनअप के तहत नए मॉडल्स लॉन्च कर सकती है और इसमें नई चिप भी देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026